Breaking
15 Nov 2026, Sun

माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप होने से परेशान यूजर्स को मिलेगा मुआवजा? ऐसे करें क्लेम

Microsoft की सर्विसेस घंटों ठप रहने के बाद अब फिर से बहाल हो गई हैं। कंपनी का कहना है कि अब सर्विसेस ने ठीक से काम करना शुरू कर दिया है। 12 नवंबर को शुरू हुई इस समस्या के कारण दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स घंटों परेशान रहे। आम आदमी के साथ-साथ कई बड़ी कंपनियों का भी काम प्रभावित हुआ, जो खासतौर से माइक्रोसॉफ्ट की सर्विसेस पर निर्भर थी। माइक्रोसॉफ्ट ने इसके लिए सभी से माफी भी मांगी। अगर आपने भी सर्विस बंद होने की वजह से परेशानी झेली है, तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है। आप माइक्रोसॉफ्ट से सर्विस ठप होने का मुआवजा ले सकते है। यह मुआवजा आपको पैसे के रूप में नहीं बल्कि 'सर्विस क्रेडिट' के तौर पर मिल सकता है। यहां हम आपको एलिजिबिलिटी चेक करने और क्लेम करने का तरीका बता रहे हैं।

माइक्रोसॉफ्ट से मिल सकता है मुआवजा
इंडियाटूडे की रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट का बिजनेस सब्सक्रिप्शन लेने वालों के लिए सर्विस लेवल एग्रीमेंट (SLA) होता है। इसमें माइक्रोसॉफ्ट 365 के लिए 99.9 प्रतिशत अपटाइम का वादा करता है, जैसे एक्सचेंज ऑनलाइन और आउटलुक। अगर यह वादा पूरा नहीं होता, तो एलिजिबल बिजनेस कस्टमर्स सर्विस क्रेडिट के लिए क्लेम कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  सैनी सरकार अब प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए काम कर रही, अब हरियाणा होगा नशा मुक्त

हालांकि, इंडिविजुअल यूजर या कंपनियों को यह क्रेडिट नकद पैसे के रूप में नहीं मिलता। बल्कि यह आपके आने वाले बिलों में छूट के रूप में दिया जाता है। डाउनटाइम कितना ज्यादा था, उसके हिसाब से 25 प्रतिशत, 50 प्रतिशत या पूरा 100 प्रतिशत तक क्रेडिट मिल सकता है।

माइक्रोसॉफ्ट डाउनटाइम को 'यूजर-मिनट्स' से गिनता है। यानी सर्विस कितनी देर बंद रही और कितने यूजर्स प्रभावित हुए। हर सर्विस का क्रेडिट अलग-अलग निकाला जाता है। मतलब अगर केवल आउटलुक बंद हुआ है, तो पूरे माक्रोसॉफ्ट 365 का क्रेडिट नहीं मिलेगा।

केवल इन यूजर्स को मिलता है 'सर्विस क्रेडिट'
हालांकि, ध्यान रखने वाली बात यह है कि, ये क्रेडिट सिर्फ बिजनेस कस्टमर्स के लिए हैं, यानी ऐसे ग्राहक जो माइक्रोसॉफ्ट 365 बिजनेस, एक्सचेंज ऑनलाइन या टीम्स प्रीमियम का उपयोग कर रहे हैं। यदि आप इंडिविजुअल यूजर हैं और माइक्रोसॉफ्ट 365 पर्सनल या फैमिली प्लान का उपयोग कर रहे हैं, तो हो सकता है कि आप पर बिजनेस SLA लागू न हो। हालांकि, आप फिर भी रिफंड के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं, लेकिन फैसला माइक्रोसॉफ्ट के हाथ में होगा कि रिफंड देना है या नहीं।

ये भी पढ़ें :  कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए टॉयलेट जाने का तय किया समय, सिर्फ 2 मिनट का टाइम

माइक्रोसॉफ्ट से मुआवजा कैसे क्लेम करें
अगर आपने सब्सक्रिप्शन सीधे माइक्रोसॉफ्ट से लिया है, तो माइक्रोसॉफ्ट 365 एडमिन सेंटर से क्लेम शुरू करें। पहले एडमिन सेंटर में साइन इन करें, बिलिंग सेक्शन खोलें। बिल्स एंड पेमेंट्स में अपनी सब्सक्रिप्शन और पेमेंट की डिटेल देख लें। इससे पता चल जाएगा कि कौन-सी सर्विस प्रभावित हुईं और कितना क्रेडिट बन सकता है।

इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट सपोर्ट से संपर्क करें। एडमिन सेंटर में नीचे राइट साइड हेडसेट आइकन पर क्लिक करके हेल्प एंड सपोर्ट खोलें। चैटबॉट में फिर हेडसेट आइकन दबाकर कॉन्टैक्ट सपोर्ट पेज पर जाएं और ईमेल चुनें। आउटेज का ब्यौरा लिखें, कितनी देर सर्विस बंद रही, कौन-सी सर्विसेस प्रभावित हुईं, कितने और कहां के यूजर्स प्रभावित हुए। इंसिडेंट आईडी भी डाल दें, जैसे एक्सचेंज के लिए EX1550543, आउटलुक के लिए MO1550821 और टीम्स के लिए TM1550488।

ये भी पढ़ें :  जेष्ठ माह का प्रदोष व्रत, जानें जरूरी नियम

रिक्वेस्ट भेजने के बाद माइक्रोसॉफ्ट केस नंबर देगा। लेकिन केस नंबर मिलने का मतलब क्रेडिट मंजूर होना नहीं है। माइक्रोसॉफ्ट चेक करके तय करेगा कि आपको क्रेडिट मिलेगा या नहीं।

अगर आपने सब्सक्रिप्शन किसी क्लाउड सॉल्यूशन प्रोवाइडर (CSP) या दूसरे रीसेलर से लिया है, तो उनसे संपर्क करें और उनसे कहें कि वे आपकी तरफ से क्लेम करें।

क्लेम की लास्ट डेट भी ध्यान रखें
क्लेम करने की आखिरी तारीख भी याद रखना बेहद जरूरी है।12 नवंबर के आउटेज का क्लेम 31 दिसंबर 2026 तक जमा करना होगा। अब भले ही माइक्रोसॉफ्ट की सर्विसेस चलने लगी हैं, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि माइक्रोसॉफ्ट इस आउटेज में हुई समस्या की भरपाई करें, तो यह काम समय पर पूरा कर लें।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *