Breaking
15 Nov 2026, Sun

Vivo X500 की लॉन्च डेट कंफर्म, भारत में जल्द एंट्री करेगा कंपनी का सबसे पावरफुल फोन

नई दिल्ली
Vivo भारत में अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप सीरीज को लेकर आ रहा है, जिसका नाम Vivo X500 है. भारत में इस सीरीज को 26 नवंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा. बीते सप्ताह इसका टीजर भी जारी हो चुका है. इसके अंदर एक्सटर्नल कैमरा लेंस लगाया जा सकेगा. इस सीरीज का स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किया जा चुका है। 

Vivo X500  सीरीज उन लोगों के लिए तैयार की गई है, जो मोबाइल से प्रोफेशनल फोटोग्राफी करना चाहते हैं. इसकी मदद से कंटेंट तैयार किया जा सकेगा. अपकमिंग डिवाइस के लिए कंपनी ने ZEISS के साथ पार्टनरशिप की है. वीवो इस सीरीज के साथ Watch GT2 को भी लॉन्च कर सकेगा। 

ये भी पढ़ें :  प्रतीक यादव की मौत,पोस्टमार्टम में खुलासा , पल्मोनरी एम्बोलिज्म कारण

Vivo X500 सीरीज के तहत तीन मॉडल को लॉन्च किया जाएगा. इन हैंडसेट में पावरफुल स्पीड, दमदार फोटोग्राफी एक्सपीरियंस और बेहतरीन पिक्चर क्लिक कर सकेंगे. चीन में ये सीरीज पहले ही लॉन्च हो चुकी है। 

Vivo X500 सीरीज के तहत तीन मॉडल आएंगे 
Vivo X500 सीरीज के तहत तीन मॉडल को लॉन्च किया जाएगा, जिसमें Vivo X500, Vivo X500 Pro और  Vivo X500 Pro Max है. साथ ही कंपनी Vivo X500 Pro Max फोटोग्राफी किट और वीवो इमेजिंग ग्रिप किट को भी लॉन्च करेगी। 

ये भी पढ़ें :  CM ने हरी झंडी दिखाकर चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का पहला दल 13 दिवसीय भ्रमण पर रवाना

Vivo X500 स्टैंडर्ड वेरिएंट होगा
Vivo X500, इस सीरीज का स्टैंडर्ड है. इसके साथ भी फ्लोटिंग कैमरा मॉड्यूल डिजाइन मिलेगा और इसमें ZEISS ट्यूंड कलर और इंमेजिंग प्रोफाइल मिलेगी. साथ ही इसमें क्रिएटिव सर्विस टूल मिलेगा। 

Vivo X500 Pro और प्रो मैक्स में शानदार फीचर्स मिलेंगे
Vivo X500 Pro के अंदर फ्लैगशिप लेवल का कैमरा और प्रोसेसिंग मिलेगा. वहीं, Vivo X500 Pro Max एक प्रीमियम स्मार्टफोन है. इसके साथ  ZEISS TrueDynamic प्राइमरी कैमरा मिलेगा. साथ ही एक डेडिकेटेड टेलिफोटो AF ट्रैकिंग वीडियो सिस्टम मिलेगा। 

ये भी पढ़ें :  होली से आठ दिन पहले शुरू होता है होलाष्टक, भूल से भी न खरीदें ये चीजें

Vivo Watch GT2 भी होगी लॉन्च
वीवो भारत में Vivo Watch GT2 स्मार्टवॉच को भी लॉन्च करेगा. इसमें 2.07 इंच का अल्ट्रा विजन डिस्प्ले मिलेगा. साथ ही कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 25 दिन तक चलेगी. इसमें ऑलवेज ऑन बायोमेट्रिक फीचर मिलेगा। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *