Breaking
16 Nov 2026, Mon

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस के साथ निजी गार्ड भी तैनात

इंदौर 
पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले लाइव कॉन्सर्ट को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी है। कॉन्सर्ट में हजारों की संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। आयोजन स्थल से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों और प्रवेश मार्गों तक सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया जा रहा है, दिलजीत के प्रोग्राम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने भी अलग से इंतजाम किये है।

पुलिस जवानों के साथ निजी गार्ड संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी
इंदौर शहर में कॉन्सर्ट के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्लान तैयार किया है। आयोजन स्थल पर पुलिस बल के साथ क्राइम ब्रांच की टीमें भी तैनात रहेंगी। इसके अलावा निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। कार्यक्रम स्थल के प्रवेश और निकास द्वारों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। भीड़ प्रबंधन के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

ये भी पढ़ें :  BCI कसेगा देशभर के लॉ कालेजों पर शिकंजा

दिन में 3 से 4 बार आयोजन स्थल की जांच
धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने भी सुरक्षा जांच तेज कर दी है। BDS की टीमें दिन में 3 से 4 बार आयोजन स्थल का निरीक्षण कर रही हैं। संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों की बारीकी से जांच की जा रही है। क्राइम ब्रांच और बम निरोधक दस्ते की टीमें कार्यक्रम के दौरान भी मौके पर मौजूद रहेंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़ें :  मैहर में बांग्लादेशी संदिग्ध का भंडाफोड़, फर्जी दस्तावेजों के सहारे बना स्थानीय नागरिक

ड्रोन से होगी निगरानी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आयोजन स्थल के आसपास ड्रोन के जरिए निगरानी की जाएगी। शहर के प्रमुख चौराहों, नाकों और संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस की तैनाती रहेगी। पुलिस का फोकस केवल आयोजन स्थल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कार्यक्रम के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था और कानून व्यवस्था पर भी नजर रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयवाड़ा में उद्योगपतियों और निवेशकों से की चर्चा

तीन बार मिल चुकी हैं बम से उड़ाने की धमकियां
गौरतलब है कि इंदौर में पिछले कुछ समय से बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला जारी है। अब तक शहर में तीन बार इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हाल ही में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सचिवालय को भी धमकी भरा ईमेल मिला था। इस ईमेल में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का भी जिक्र किया गया था। लगातार मिल रही धमकियों के चलते पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहतीं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *