Breaking
16 Nov 2026, Mon

न्यायोत्सव : विधिक सेवा सप्ताह के तहत ‘रन फॉर जस्टिस’ मैराथन, आमजन को किया जागरूक

भोपाल
यायोत्सव – विधिक सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत मैराथन/वॉकथॉन का भव्य आयोजन, 500 प्रतिभागियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोपाल श्री मनोज श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोपाल श्री हिमांशु कौशल के मार्गदर्शन एवं प्रभावी निर्देशन में दिनांक 14 नवंबर 2026 से 20 नवंबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे न्यायोत्सव – विधिक सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत दिनांक 15 नवंबर 2026 को जिला न्यायालय परिसर, भोपाल में मैराथन/वॉकथॉन का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मनोज श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर मैराथन/वॉकथॉन को रवाना कर किया गया। मैराथन/वॉकथॉन जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर वल्लभ भवन तक पहुंची तथा वहां से वापस लौटकर पुनः जिला न्यायालय परिसर में संपन्न हुई। इस आयोजन के माध्यम से आमजन को विधिक जागरूकता, निःशुल्क विधिक सहायता, बाल अधिकारों तथा विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

ये भी पढ़ें :  टैरिफ वॉर पर जयशंकर की दो टूक, चाहे हमें यह पसंद हो या न हो, टैरिफ और प्रतिबंध आज एक हकीकत हैं

इस आयोजन में लगभग 500 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालयीन कर्मचारियों, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, पैरालीगल वॉलंटियर्स एवं विधि के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।उक्त कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोपाल श्री हिमांशु कौशल, विशेष न्यायाधीश श्री राजश्री श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश श्रीमती कुमुदनी पटेल, जिला न्यायाधीश श्री संजय साही, श्री विधान माहेश्वरी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अग्निन्द्र द्विवेदी एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सुनीत अग्रवाल सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री एम. जीलानी सहित न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :  इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ

इसके अतिरिक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री देवेंद्र रावत, सचिव बार एसोसिएशन श्री मुकेश नागपुरे, बार एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, पैरालीगल वॉलंटियर्स  एवं विधि के विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विधिक जागरूकता का संदेश पहुंचाना, नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा निःशुल्क विधिक सहायता की उपलब्धता एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागिता करते हुए विधिक जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें :  संक्रामक बीमारी ट्रेकोमा के उन्मूलन में भारत को मिली सफलता, डब्ल्यूएचओ ने दिया प्रमाण पत्र

इनका  पुरस्कृत किया
मैराथन/वॉकथॉन प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में श्री राम द्विवेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में सुश्री मिताक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों विजेताओं को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोपाल श्री मनोज श्रीवास्तव द्वारा शील्ड प्रदान कर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *