Breaking
15 Nov 2026, Sun

छठ महापर्व में जाति-पाति और ऊंच-नीच का भेद नहीं, घाट पर सभी समान- सीएम योगी

2017 से पहले त्योहारों पर होती थी अव्यवस्था और अराजकता, उपद्रव के समय सरकार बनी रहती थी मूकदर्शकः सीएम योगी

लखनऊ में गोमती तट पर छठ महापर्व में शामिल हुए सीएम योगी, भोजपुरी में की छठी मइया और सूर्यदेव की आराधना

2017 से पहले घाटों पर न सफाई थी, न सुरक्षा के इंतजाम, अब सौहार्द के साथ मनाए जा रहे पर्वः सीएम योगी

माताओं-बहनों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, अपराधियों को मिलेगी ऐसी सजा कि याद रखेंगे- सीएम

पूर्वांचल और बिहार के परिवारों ने लखनऊ को बनाया अपना घर, शहर के विकास में निभा रहे अहम भूमिका

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर लखनऊ में गोमती नदी किनारे लक्ष्मण मेला मैदान स्थित छठ घाट पर आयोजित संध्या अर्घ्य कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी नेता भारत की सनातन परंपरा को कोसना तथा अपमानित करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। 2017 से पहले सरकारों की उदासीनता के कारण त्योहारों पर अव्यवस्था और अराजकता होती थी। उपद्रव के समय सरकार मूकदर्शक बनी रहती थी लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। आज प्रदेश में धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, भाई दूज और छठ महापर्व पूरे उत्साह, शांति और सौहार्द के साथ मनाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर छठी मइया के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने मुख्यमंत्री का स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने छठ के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मानित करने के साथ ही पत्रिका का विमोचन भी किया।
 
सीएम योगी ने कहा कि आज देश और दुनिया के कोने-कोने में छठ महापर्व के गीत गूंज रहे हैं। छठ के गीतों को वैश्विक पहचान दिलाने वाली स्वर कोकिला एवं पद्म पुरस्कार से सम्मानित स्वर्गीय शारदा सिन्हा को याद किए बिना यह पर्व पूर्ण नहीं हो सकता। जिस प्रकार छठ हमारी लोक आस्था की आत्मा है, उसी प्रकार शारदा सिन्हा के स्वर इस महापर्व की सजीव धड़कन रहे हैं। उन्होंने अपने लोकप्रिय गीतों से छठ पर्व को वैश्विक पहचान दिलाई। मुख्यमंत्री ने शारदा सिन्हा की स्मृति को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें :  भोपाल, जबलपुर समेत आधे MP में बारिश, कई जिलों में ओले गिरने से फसलों को नुकसान; 34 जिलों में अलर्ट

सीएम योगी ने भोजपुरी में की छठी मइया और भगवान सूर्य की आराधना, सभी के मनोरथ पूर्ण होने की कामना की
मुख्यमंत्री ने भोजपुरी में छठी मइया और भगवान सूर्य से सभी के मनोरथ पूरे होने तथा सब पर उनकी कृपा बनी रहने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक पर्वों और परंपराओं को लोक गायन, लोक संगीत और लोक कलाकारों ने नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं। जब किसी लोक पर्व के साथ मधुर धुन जुड़ती है तो उसे जन-जन की मान्यता मिलती है और वह लोगों की आवाज बन जाता है। छठ महापर्व प्रकृति, जल और भगवान सूर्य की असीम कृपा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। यह हमारा सौभाग्य है कि उत्तर प्रदेश को गंगा, यमुना, सरयू, राप्ती और गोमती जैसी पवित्र नदियों का आशीर्वाद प्राप्त है।

ये भी पढ़ें :  उन्नाव रेप पीड़िता ने बयां किया दर्द: 250 टांके, हाथ-पैर में रॉड, कोर्ट की बहस अंग्रेजी में हुई

2017 से पहले प्रदेश में उत्सव और संस्कृति की होती थी दुर्दशा, आज पूरे यूपी में उत्साह का माहौल
इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में उत्सवों और सांस्कृतिक परंपराओं की स्थिति बेहद खराब थी। उस समय न तो घाटों पर सफाई की व्यवस्था होती थी और न ही प्रकाश, सुरक्षा एवं आवागमन के पर्याप्त इंतजाम किए जाते थे। उपद्रव के समय सरकार मूकदर्शक बनी रहती थी, ऐसे में उत्सवों के आयोजन की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। आज प्रदेश में धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, भाई दूज और छठ महापर्व पूरे उत्साह, शांति और सौहार्द के साथ मनाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने कल एक दल के सांसद का बयान पढ़ा होगा। उन्होंने दुर्गा पूजा, कांवड़ यात्रा और छठ महापर्व पर भी सवाल उठाए। ऐसे लोग संस्कृति और समाज के दुश्मन हैं। इन्हें छठ महापर्व में भेदभाव, दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा में पाखंड दिखाई देता है, क्योंकि इनका अपना जीवन ही पाखंड से भरा हुआ है। ये बोलते कुछ और हैं और भारत की सनातन परंपरा को कोसना तथा अपमानित करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं।

ये भी पढ़ें :  ‘अयोध्या गए थे तो रामलला के दर्शन कर लेते’, अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज

भेदभाव और जटिल कर्मकांड के बिना भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व है छठ
सीएम योगी ने कहा कि छठ भारत की सनातन सांस्कृतिक आत्मा का दिव्य प्रकाश है, जो श्रद्धा, पवित्रता, आत्मशुद्धि और कठोर अनुशासन का संदेश देता है। तीन दिनों तक निर्जल व्रत रखना अपने आप में कठिन साधना है। पंचमी से सप्तमी तक चलने वाला यह अनुष्ठान भगवान सूर्य के प्रति अटूट आस्था और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छठ की विशेषता यह भी है कि इसमें उगते सूर्य के साथ-साथ अस्ताचलगामी सूर्य को भी समान श्रद्धा और सम्मान के साथ अर्घ्य दिया जाता है। यह परंपरा जीवन का महत्वपूर्ण संदेश देती है कि उत्थान और अवसान, सुख और दुख, दोनों परिस्थितियों में मनुष्य का भाव समान रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व के साथ षष्ठी देवी यानी छठी मइया की आराधना भी जुड़ी हुई है। लोकमान्यता में उन्हें संतान की रक्षा, आरोग्यता, सुख और समृद्धि प्रदान करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने कहा कि दुनिया में शायद ही कोई दूसरा ऐसा महापर्व हो, जिसमें किसी भेदभाव और जटिल कर्मकांड के बिना सामान्य से सामान्य व्यक्ति सीधे जगत के प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य से संवाद करता दिखाई देता हो।
 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *