Breaking
15 Nov 2026, Sun

ऑपरेशन प्रहार के तहत धार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अवैध गांजे की खेती का किया पर्दाफाश
कपास एवं तुअर की फसल के बीच लगाए गए गांजे के 230 हरे पौधे, कुल वजन 698 किलोग्राम के जब्त
अनुमानित कीमत 1 करोड़ 74 लाख रुपये से अधिक
एक आरोपी गिरफ्तार

भोपाल
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश को नशामुक्त बनाने तथा मादक पदार्थों की अवैध खेती, तस्करी एवं कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम धार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। धार जिले के थाना मनावर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़िया नाईपुरा में पुलिस ने एक खेत में कपास एवं तुअर की फसल के बीच अवैध रूप से उगाए जा रहे गांजे के 230 हरे पौधे जप्त किए हैं। इन पौधों का कुल वजन 6 क्विंटल 98 किलोग्राम है, जिनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 74 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें :  सड़क दुर्घटना से होने वाली मृत्यु से लोगों को बचाने मिशन मोड में करें कार्य, मुख्य सचिव जैन ने दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक धार  सचिन शर्मा के निर्देशन मार्गदर्शन में धार जिले की थाना मनावर पुलिस एवं चौकी उमरबन पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। 13 नवंबर को चौकी उमरबन पुलिस को मुखबिर से ग्राम बड़िया नाईपुरा में अवैध गांजे की खेती किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना की तस्दीक के बाद थाना मनावर एवं चौकी उमरबन के पुलिस बल ने खेत में दबिश दी। तलाशी के दौरान कपास एवं तुअर की फसल के बीच गांजे के पौधे पाए गए, जिन्हें विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें :  पीएचई सचिव पी. नरहरि ने 8वें इंडिया वाटर वीक 2024 में की सहभागिता

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रतिबद्धता
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा विभिन्न अभियानों के माध्यम से मादक पदार्थों की अवैध खेती, उत्पादन, परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध प्रदेशव्यापी कार्रवाई की जा रही है। धार जिले की यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

ये भी पढ़ें :  किसानों के लिए किए जा रहे नवाचार और मिल रहीं उपलब्धियाँ

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *