Breaking
15 Nov 2026, Sun

CM मोहन यादव शहडोल को देंगे 342 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ यादव जनजातीय गौरव सप्ताह में शहडोल को 342.61 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देंगे सौगात

16 नवंबर को ब्यौहारी में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम, डॉ. यादव करेंगे 67 कार्यों का भूमि-पूजन एवं विभिन्न कार्यों का लोकार्पण
ऊर्जा विभाग के 291.51 करोड़ रुपये के 2 विद्युत उप केंद्रों सहित शिक्षा, छात्रावास और आधारभूत सुविधाओं के कार्य शामिल

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनजातीय गौरव सप्ताह अंतर्गत 16 नवंबर को ब्यौहारी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शहडोल जिले को 342.61 करोड़ रुपये के 69 विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 341.67 करोड़ रुपये की लागत के 67 विकास कार्यों का भूमि-पूजन तथा 94 लाख रुपये की लागत के 2 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

ये भी पढ़ें :  वक्फ संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में फैली हिंसा, कानून को लेकर हमलावर ममता बनर्जी

भूमि-पूजन कार्यों में ऊर्जा विभाग के 291.51 करोड़ रुपये के दो विद्युत उप केंद्र प्रमुख हैं। इनमें जयसिंह नगर में 109.26 करोड़ तथा पपौंध में 182.25 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत उप केंद्रों का निर्माण शामिल है।

जनजातीय कार्य विभाग के 35.66 करोड़ रुपये के 61 कार्यों में छात्रावासों में डोरमेट्री, शौचालय, स्नानगृह, सीसी रोड, विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय कक्ष एवं बाउंड्रीवॉल निर्माण शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :  आगामी रबी सीजन में किसानों के लिए हो बिजली की पर्याप्त उपलब्धता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13.09 करोड़ रुपये के शासकीय महाविद्यालय बाणसागर के निर्माण एवं विकास कार्य, वन विभाग के 80 लाख रुपये के 2 कार्य तथा 61 लाख रुपये के रूरल मार्ट निर्माण का भूमि-पूजन करेंगे।

लोकार्पण के अंतर्गत बुढ़वा छात्रावास में 34 लाख रुपये से निर्मित 3 अतिरिक्त कक्ष तथा नगपुरा के डोंगरीटोला में 60 लाख रुपये से निर्मित बहुउद्देशीय भवन का लोकार्पण करेंगे। इन कार्यों से जिले में शिक्षा, विद्युत, ग्रामीण आजीविका एवं आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।

ये भी पढ़ें :  इसरो के अनूठे रिकॉर्ड कायम करने वाले ‘स्पैडेक्स’ अंतरिक्ष मिशन के लिए उलटी गिनती काम कल से शुरू करेगा

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *