Breaking
15 Nov 2026, Sun

463 किलोमीटर तक बिना ब्रेक दौड़ती रही वंदे भारत ट्रेन, रेलवे में मचा हड़कंप

नई दिल्ली
पिछले महीने एक बड़ा रेल हादसा टल गया। दरअसल अक्टूबर में एक खाली वंदे भारत ट्रेन का ब्रेकिंग सिस्टम पूरी तरह फेल होने के बावजूद वह लगभग 463 किलोमीटर तक पटरी पर दौड़ती रही।

लोको पायलटों की बार-बार चेतावनी के बावजूद कोचों के ब्रेक काम नहीं कर रहे थे। 24 अक्टूबर को हुई इस घटना में झारखंड के हटिया से उत्तर प्रदेश के झांसी तक मालगाड़ी के इंजन की मदद से खाली 'चेयर कार' ट्रेन को ले जाया जा रहा था।

इस गंभीर सुरक्षा चूक के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) जोन ने सुरक्षा से जुड़ी कई खामियों की जांच के आदेश दे दिए हैं, जिनसे पूरे रेलवे परिचालन पर खतरा मंडरा सकता था।

ये भी पढ़ें :  रणथंभौर में दहशत: चीता, बाघ और तेंदुए की मूवमेंट से ग्रामीण डरे

वंदे भारत ट्रेन 463 किमी बिना ब्रेक के चली
पीटीआई के अनुसार, रेलवे कर्मचारी ट्रेन के ब्रेकिंग सिस्टम को इंजन को साथ ठीक से नहीं जोड़ पाए और उन्होंने क्रू की चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया, जिसके बाद ट्रेन को अपनी यात्रा जारी रखने दी गई।

यह घटना 11 नवंबर को असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना से कुछ दिन पहले हुई थी, जिसने रेलवे परिचालन में कथित लापरवाही को लेकर चिंताएं बढ़ा दी थीं।

लोको पायलटों की चेतावनी भी नजरअंदाज
7 नवंबर के एक आदेश में, SER जोन ने रांची के डिविजनल रेलवे मैनेजर (DRM) को इस घटना की जांच करने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने का निर्देश दिया। आदेश के अनुसार, हटिया से रवाना होने के बाद लोको पायलट ने 'ब्रेक पावर टेस्ट' किया और पाया कि ब्रेकिंग सिस्टम बहुत ही खराब स्थिति में था।

ये भी पढ़ें :  आत्मनिर्भर स्पेस कम्युनिकेशन सेक्टर विकसित करना चाहती है सरकार : केंद्रीय मंत्री

रांची पहुंचने पर उन्होंने रेलवे अधिकारियों को एक लिखित शिकायत दी, लेकिन ट्रेन को आगे जाने दिया गया। मुरी स्टेशन से ट्रेन को आगे ले जा रहे एक दूसरे लोको पायलट ने भी संबंधित कंट्रोलरों को सूचित किया कि ब्रेक पाइप (BP) का प्रेशर कम करके ब्रेक नहीं लगाए जा पा रहे हैं।

दक्षिण पूर्व रेलवे ने दिए जांच के आदेश 
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में जब ट्रेन दीन दयाल उपाध्याय (DDU) स्टेशन पहुंची, तब अधिकारियों ने रेक की जांच की। उन्होंने पाया कि सभी कोचों के ब्रेकिंग सिस्टम को अलग (आइसोलेट) कर दिया गया था, जिससे वे काम नहीं कर रहे थे।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत 10 मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की गई स्कूटी

शुरुआती जांच में कोच और वैगन मेंटेनेंस स्टाफ, सेक्शन और ट्रैक्शन कंट्रोलर्स और ट्रेन क्रू की लापरवाही सामने आई है। जांच में पता चला कि मेंटेनेंस स्टाफ ट्रेन रवाना होने से पहले ब्रेकों की भौतिक जांच करने में विफल रहा, जबकि क्रू का वंदे भारत के ब्रेकिंग सिस्टम से अनजान होना भी इस चूक का एक कारण बना।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *