Breaking
16 Nov 2026, Mon

राज्यसभा चुनाव में अखिलेश को याद नहीं आया दलित समाज, केवल परिवार को प्राथमिकता दी: भाजपा

2017 से ही मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे अखिलेश, दलित समाज उन्हें नकार रहा: भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह

2027 में ऐसा सबक सिखाएगी यूपी की जनता, भूल नहीं पाएंगे अखिलेश: दिनेश प्रताप सिंह  

अखिलेश यादव के DNA में भरा है दलित उत्पीड़न: भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी

दलित युवाओं को पक्के आवास, मुफ्त राशन और स्वरोजगार दे रही योगी सरकार: अंकुश त्रिपाठी

लखनऊ
भाजपा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने सपा के दलित सम्मेलन पर कहा कि अखिलेश यादव के स्वागत के लिए जारी 22 लोगों की सूची में एक भी दलित का नाम शामिल नहीं था। वहीं, भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव की नीति और नीयत दोनों दलित विरोधी रही है।

ये भी पढ़ें :  भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव 2017 से ही मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता और विशेषकर दलित समाज 2017 से लगातार सपा को सबक सिखा रहा है। 2027 के चुनाव में भी उत्तर प्रदेश की जनता सपा को ऐसा सबक सिखाएगी, जिसे वो कभी भूल नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हर दिन PDA की नई परिभाषा गढ़ने लगते हैं। अखिलेश के PDA का सही अर्थ 'पहले दंगा, फिर अपराध' है। लेकिन उत्तर प्रदेश दंगा प्रदेश नहीं बनना चाहता, क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने बहुत विकास किया है।

ये भी पढ़ें :  बीजेपी-RSS ने बना लिया 2029 का भी प्लान! क्या हैं पीएम मोदी के दौरे के मायने

‘राज्यसभा चुनाव में दलित समाज करता रहा इंतजार’
दिनेश सिंह ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में अति-पिछड़ा और दलित समाज इंतजार करता रह गया लेकिन अखिलेश यादव को सिर्फ अपना परिवार नजर आया। उन्होंने कहा कि अखिलेश के शासनकाल में सपा के गुंडों ने दलित महापुरुषों की मूर्तियों को खंडित किया और सपा मंत्रिमंडल ने महापुरुषों के नाम पर बने जनपदों और संस्थानों के नाम बदलने का काम किया। बहन मायावती को स्टेट गेस्ट हाउस में अपमानित करने का काम भी सपाई गुंडों ने किया।  

‘अखिलेश यादव के DNA में दलित उत्पीड़न’
भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश यादव के डीएनए में दलित उत्पीड़न भरा हुआ है। सपा की नीति और नीयत दोनों दलित विरोधी हैं। अंकुश ने कहा कि उत्तर प्रदेश का दलित समाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों पर पूर्ण विश्वास जताते हुए मजबूती के साथ भाजपा के साथ खड़ा है। 2017 के चुनाव में दलितों के पूर्ण सहयोग से ही सपा की उत्तर प्रदेश से विदाई हुई थी, जिसके कारण अखिलेश यादव आज तक सत्ता से बाहर हैं।

ये भी पढ़ें :  BJP ने बंगाल में फाइनल किए 140 कैंडिडेट, पिछली चुनावी गलतियों से लिया सबक

‘योगी सरकार ने दलितों को आवास और रोजगार दिया'
अंकुश त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में दलितों को पक्के आवास, आयुष्मान भारत योजना का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच, मुफ्त राशन और स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से स्वरोजगार व रोजगार से जोड़ा गया है, जिससे आज दलित युवा उद्यम स्थापित कर दूसरों को रोजगार दे रहे हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *