Breaking
16 Nov 2026, Mon

बुद्ध वंदना के समय सपा सांसद के बैठे रहने पर एमएलसी डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने उठाए सवाल

बोले-बौद्ध परंपरा और दलित समाज का अपमान हुआ, जवाब दें अखिलेश

सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने जानबूझकर बौद्ध अनुयायियों को पहुंचाई ठेस

अखिलेश की सरकार में दलित महापुरुषों और प्रेरणास्रोतों के नाम पर रखे गए आठ जिलों के नाम बदले गए

सामाजिक मुक्ति और समता के प्रतीक हैं बुद्ध, अखिलेश बताएं क्यों बदले गए नाम

लखनऊ
डॉ. आंबेडकर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने आगरा में आयोजित समाजवादी पार्टी के दलित महासम्मेलन के दौरान बुद्ध वंदना के समय रामपुर से सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के बैठे रहने पर कड़ी आपत्ति जताई है। डॉ. निर्मल ने इस घटना को बौद्ध परंपरा और दलित समाज का अपमान करार देते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव से जवाब मांगा है।

ये भी पढ़ें :  पौधरोपण महाभियान धरती माता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का महायज्ञ: सीएम योगी

बुद्ध वंदना के दौरान आचरण पर आपत्ति
डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल के अनुसार, भगवान बुद्ध की वंदना भारतीय संस्कृति, करुणा, मैत्री, प्रज्ञा और मानवता की महान परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि आगरा के दलित सम्मेलन में जब बुद्ध वंदना हो रही थी, तब मंच पर मौजूद बौद्ध भिक्षु और अन्य नेता सम्मान में खड़े हुए, लेकिन सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी अपनी कुर्सी पर बैठे रहे। डॉ. निर्मल ने आरोप लगाया कि यह आचरण जानबूझकर किया गया, जिससे बौद्ध अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने इस पूरे मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।

2012 में जिलों के नाम बदलने का मुद्दा उठाया
बयान में डॉ. निर्मल ने पूर्ववर्ती सपा सरकार के फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2012 में अखिलेश यादव की सरकार ने कैबिनेट निर्णय के माध्यम से दलित महापुरुषों और सामाजिक प्रेरणास्रोतों के नाम पर रखे गए आठ जिलों के नाम बदल दिए थे। डॉ. निर्मल ने कहा कि इन जिलों में विशेष रूप से बौद्ध विचारधारा और दलित चेतना से जुड़े नाम शामिल थे, जिन्हें हटाने से दलित समाज में असंतोष पैदा हुआ था।

ये भी पढ़ें :  मैनपुरी में 37.86 किमी मार्ग होगा चार लेन, योगी 328.67 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी

बौद्ध परंपरा से जुड़े नामों का महत्व
डॉ. निर्मल ने स्पष्ट किया कि प्रबुद्ध नगर और पंचशील नगर जैसे नाम केवल प्रशासनिक पहचान नहीं थे, बल्कि वे भगवान बुद्ध के विचारों, पंचशील के सिद्धांतों और सामाजिक जागरण की प्रेरणा से जुड़े हुए थे। इसी प्रकार महामाया नगर का नाम भगवान बुद्ध की माता महामाया की स्मृति में रखा गया था। उन्होंने मांग की कि अखिलेश यादव को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी सरकार ने बौद्ध परंपरा और दलित महापुरुषों से जुड़े इन नामों को हटाने का निर्णय क्यों लिया था।

ये भी पढ़ें :  यूपी देश का पहला ऐसा राज्य, जिसने परंपरागत उत्पाद के लिए बनाई पॉलिसी : सीएम योगी

सामाजिक मुक्ति और समता के प्रतीक हैं बुद्ध
डॉ. आंबेडकर महासभा के अध्यक्ष ने आगे कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने भारतीय समाज को भगवान बुद्ध के करुणा, प्रज्ञा और समता के विचारों से परिचित कराया था। डॉ. निर्मल के अनुसार, दलित समाज के लिए भगवान बुद्ध केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं हैं, बल्कि वे सामाजिक मुक्ति, समानता और मानवीय गरिमा के प्रतीक हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *