Breaking
16 Nov 2026, Mon

भारत के एविएशन सुरक्षा ढांचे का ऑडिट करेगा अमेरिका, 16 से 20 नवंबर तक होगी गहन जांच

नई दिल्ली
 अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) 16 से 20 नवंबर के बीच भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी ढांचे की गहन समीक्षा करने जा रहा है।

पांच दिनों तक चलने वाले इस मूल्यांकन में मुख्य रूप से विमान संचालन, विमानों की उड़ान भरने की योग्यता और एविएशन कर्मियों की लाइसेंसिंग प्रक्रिया की जांच की जाएगी।

क्यों जरूरी है यह ऑडिट?
यह ऑडिट भारत के लिए बेहद अहम है, क्योंकि देश FAA के इंटरनेशनल एविएशन सेफ्टी असेसमेंट प्रोग्राम (IASA) के तहत अपनी सर्वोच्च कैटेगरी 1 सेफ्टी रेटिंग को बरकरार रखना चाहता है। भारत का एविएशन सेक्टर जिस तजी से विस्तार कर रहा है, उसे देखते हुए अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों और नियामक निगरानी को मजबूत बनाए रखना एक बड़ी जिम्मेदारी बन गई है।

ये भी पढ़ें :  DRDO को मिली 1500 KM रेंज वाली नई बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की मंजूरी, BM-04 का होगा विकास

IASA प्रोग्राम के तहत FAA यह आकलन करता है कि किसी देश का विमानन नियामक, भारत के मामले में डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन, अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) द्वारा तय किए गए सुरक्षा मानकों को प्रभावी ढंग से लागू करने में सक्षम है या नहीं।

यह रेटिंग उन सभी एयरलाइंस पर लागू होती है जो अमेरिका के लिए सीधी उड़ान भरती हैं या अमेरिकी एयरलाइंस के साथ कोडशेयर समझौतों के जरिए जुड़ी हुई हैं। वर्तमान में एयर इंडिया एकमात्र भारतीय एयरलाइन है जो अमेरिकी शहरों के लिए सीधी उड़ानें संचालित करती है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर सीधी और गुना एसपी को हटाने के दिये निर्देश

विमान हादसों ने बढ़ाई चिंता
हाल के समय में हुई विमान और हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं ने एविएशन सेफ्टी पर ध्यान काफी बढ़ा दिया है, जिससे इस समीक्षा की जरूरत और भी बढ़ गई है। पिछले साल लंदन गैटविक जा रहा एयर इंडिया का एक बोइंग 787-8 विमान अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 260 लोगों की जान चली गई थी। इसके अलावा, इस साल भी हेलीकॉप्टर क्रैश और विमानों से जुड़ी कई अन्य घटनाएं सामने आई हैं।

भारत का पिछला रिकॉर्ड
इससे पहले भारत की IASA समीक्षा अक्टूबर 2021 में शुरू हुई थी, जिसके विभिन्न चरणों के बाद अप्रैल 2023 में FAA ने पुष्टि की थी कि भारत का कैटेगरी 1 दर्जा सुरक्षित है।

ये भी पढ़ें :  उज्जैन-इदौर रोड सिक्सलेन परियोजना का काम धरातल पर शुरू हो गया, 735 करोड़ में बनेगी

हालांकि, इतिहास पर नजर डालें तो जनवरी 2014 में FAA ने DGCA की सुरक्षा निगरानी क्षमताओं पर सवाल उठाते हुए भारत की रेटिंग घटाकर कैटेगरी 2 कर दी थी। यह कदम दिसंबर 2012 के ICAO ऑडिट में सामने आई कुछ गंभीर सुरक्षा चिंताओं के बाद उठाया गया था।

इसके बाद DGCA द्वारा बड़े पैमाने पर सुधारात्मक कदम उठाए जाने के बाद साल 2015 में भारत को वापस अपनी सर्वोच्च कैटेगरी 1 सुरक्षा श्रेणी हासिल हुई थी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *