Breaking
16 Nov 2026, Mon

इजरायल के वैज्ञानिकों की बड़ी सफलता, तीन दवाओं के मेल से डायबिटीज को किया रिवर्स

नई दिल्ली
 डायबिटीज के इलाज की दिशा में इजरायल के विज्ञानियों ने एक अहम सफलता हासिल की है। टाइम्स आफ इजरायल के अनुसार, बार-इलान विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने तीन दवाओं के मेल से चूहों में वयस्कों में होने वाली छिपी आटोइम्यून डायबिटीज (एलएडीए) को रिवर्स करने में सफलता पाई है।

प्रयोग में करीब 30 प्रतिशत चूहों का रक्त शर्करा स्तर सामान्य हो गया और उन्हें इंसुलिन की जरूरत भी नहीं रही। अग्न्याशय में इंसुलिन बनाने वाली कोशिकाओं की संख्या भी बढ़ी।

खास बात यह है कि शोधकर्ताओं ने खून में ऐसे जैव संकेतक भी खोजे हैं, जिनसे पहले ही अनुमान लगाया जा सकता है कि किन मरीजों पर यह उपचार असरदार हो सकता है। इससे भविष्य में मरीजों के लिए उनकी जरूरत के मुताबिक उपचार तैयार करने का रास्ता खुल सकता है। हालांकि, अभी इसका परीक्षण मनुष्यों पर नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें :  कुबेरेश्वर धाम में पंडित प्रदीप मिश्रा के साथ हरि-हर मिलन महोत्सव, हजारों भक्त होंगे शामिल

क्या है एलएडीए डायबिटीज
एलएडीए को आम बोलचाल में टाइप-1.5 डायबिटीज कहा जाता है। इसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली अग्न्याशय की इंसुलिन बनाने वाली बीटा कोशिकाओं पर हमला करती है। यह टाइप-1 डायबिटीज की तरह आटोइम्यून बीमारी है, लेकिन आमतौर पर वयस्कों में धीरे-धीरे विकसित होती है।

शुरुआत में मरीज को इंसुलिन की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए कई बार इसे टाइप-2 डायबिटीज समझ लिया जाता है। दुनिया भर में लगभग 60 करोड़ वयस्क (20-79 वर्ष) मधुमेह से प्रभावित हैं।

ये भी पढ़ें :  TCS मामले में साजिश का खुलासा! 9 FIR में यौन उत्पीड़न और धार्मिक दबाव के गंभीर आरोप – मलेशिया में बेचे जाने का संदेह

अनुमान है कि 2050 तक यह संख्या बढ़कर 85 करोड़ से ज्यादा हो जाएगी। भारत में भी लगभग 10 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं।

तीन दवाओं का अनूठा मेल
डॉ. रोन पिरान के नेतृत्व में हुए शोध में तीन दवाओं- जीएबीए, सिटाग्लिप्टिन और ओमेप्राजोल का इस्तेमाल किया गया। जीएबीए बीटा कोशिकाओं के कामकाज में मदद करने और सूजन कम करने से जुड़ा है।

ये भी पढ़ें :  गर्मी से झुलसते उत्तराखंडवासियों को जल्द ही राहत मिल सकती है, 26, 27, 28, 29, और 30 अप्रैल को भयंकर बारिश का अलर्ट

सिटाग्लिप्टिन रक्त शर्करा नियंत्रित करने वाली दवा है, जबकि ओमेप्राजोल आमतौर पर पेट में एसिड की समस्या के लिए इस्तेमाल होता है।

अब मनुष्यों पर परीक्षण की तैयारी
शोधकर्ताओं के अनुसार, अगला कदम यह पता लगाना है कि क्या मनुष्यों में भी ऐसे ही जैव संकेतक मौजूद हैं। इसके बाद तीनों दवाओं के मेल का चिकित्सकीय परीक्षण किया जा सकता है। चूंकि तीनों दवाएं पहले से इस्तेमाल में हैं और अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) से मंजूर हैं, इसलिए शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि आगे का परीक्षण संभव हो सकेगा।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *