Breaking
16 Nov 2026, Mon

पंजाब में किसकी बनेगी सरकार? AAP-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, BJP भी मुकाबले में

नई दिल्ली 
2027 की शुरुआत में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी के सामने सरकार बनाने की चुनौती है। वहीं, कांग्रेस सत्ता में वापसी की कोशिश करती दिख रही है। वहीं, तीसरे मोर्चे के तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच गठबंधन की अटकलें जारी हैं। इस सबके बीच एक सर्वे के नतीजे सामने आए हैं, जिसमें पंजाब की जनता का मिजाज भांपने की कोशिश की गई है।

राज्य की 117 विधानसभा सीटों पर मतदाताओं का मिजाज भांपने के लिए वोट वाइब (Vote Vibe) ने अपना ताजा जनमत सर्वेक्षण 'स्टेट वाइब – ट्रैकर 2' जारी किया है। 12 नवंबर 2026 को जारी इस सर्वे के आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि पंजाब की चुनावी जंग बेहद दिलचस्प होने जा रही है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) बढ़त बनाए हुए है, वहीं कांग्रेस उसे कड़ी टक्कर दे रही है। इसके अलावा भाजपा (BJP), शिरोमणि अकाली दल (SAD) और 'वारिस पंजाब दे' की मौजूदगी राज्य में मुकाबले को बहुकोणीय और रोमांचक बना रही है।

ये भी पढ़ें :  उद्धव ने स्वार्थ के लिए कांग्रेस से किया गठबंधन, तभी टूटी शिवसेना- एकनाथ शिंदे

सर्वे के मुताबिक, यदि अभी चुनाव होते हैं तो आम आदमी पार्टी 33.5% वोट शेयर के साथ सबसे आगे है, जबकि कांग्रेस 27.6% वोटों के साथ दूसरे नंबर पर है। दोनों प्रमुख दलों के बीच महज 5.9% का अंतर है। वहीं, भाजपा को 14.7% और शिरोमणि अकाली दल (SAD) को 12.5% समर्थन मिलता दिख रहा है। आपको बता दें कि पंजाब में इन दोनों दलों के बीच गठबंधन की भी सुगबुगाहट है। अगर यह होता है तो स्थिति बदल सकती है। इसके अलावा, अमृतपाल सिंह के नेतृत्व वाले अकाली दल (वारिस पंजाब दे) को 8.1% वोट मिलने का अनुमान है। अन्य क्षेत्रीय दलों और निर्दलीयों के खाते में 1.7% वोट जा सकते हैं।

पंजाब की जनता से पूछा गया कि यह विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा? इस सवाल के जवाब में 33.7% लोगों ने AAP, 23.1% ने कांग्रेस और 16.3% ने भाजपा का नाम लिया है। कांग्रेस अपने वोट शेयर से करीब 4.5 अंक पीछे है। कांग्रेस के कुछ समर्थक भी पार्टी की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं।

ये भी पढ़ें :  ‘मैं घोर सनातनी हूं’— Digvijaya Singh बोले- एकादशी व्रत रखता हूं, नर्मदा परिक्रमा भी कर चुका हूं

मुख्यमंत्री की पहली पसंद कौन?
पंजाब के अगले मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में मौजूदा सीएम भगवंत मान सबसे आगे हैं। सर्वे में शामिल 35.9% लोगों ने मान को मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहली पसंद बताया है, जो AAP के कुल वोट शेयर (33.5%) से भी अधिक है। कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी को 19.0% लोग पसंद कर रहे हैं। अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल 14.6% लोगों की पसंद के साथ तीसरे नंबर पर हैं। भाजपा नेता केवल सिंह ढिल्लों 10.1% मतदाताओं की पसंद बनकर उभरे हैं। 7.9% लोगों ने वारिस पंजाब दे के अमृतपाल सिंह के नाम पर सहमति जताई है।

नशा और बेरोजगारी सबसे बड़े चुनावी मुद्दे
पंजाब की राजनीति में इस बार भी नशीले पदार्थ (ड्रग्स) सबसे बड़ा मुद्दा बनकर उभरे हैं। सर्वे में 31.1% मतदाताओं ने नशे को सबसे अहम समस्या माना है। ग्रामीण इलाकों में यह आंकड़ा 36.1% और 25 से 34 वर्ष के युवाओं में 42.2% तक पहुंच गया है। इसके बाद बेरोजगारी और पलायन 23% के साथ दूसरे और 17.3 प्रतिशत के साथ कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे तीसरे नंबर पर हैं। शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी को 27.5% लोग मुद्दा मानते हैं।

ये भी पढ़ें :  दिग्विजय सिंह ने NSA एक्शन को बताया गलत, सोनम वांगचुक के साथ कांग्रेस का समर्थन

सरकार से ज्यादा मौजूदा विधायकों के खिलाफ नाराजगी
पिछले पांच वर्षों के राज्य सरकार के कामकाज पर जनता ने अपनी राय दी है। 39.5% लोग सरकार से संतुष्ट हैं। उनमें 30.2% पूर्णतः संतुष्ट और 9.3% संतुष्ट हैं। वहीं 42.9% लोग असंतुष्ट हैं। उनमें 18.5% असंतुष्ट और 24.4% पूर्णतः असंतुष्ट हैं। 14.8% ने भगवंत मान की सरकार के कामकाज को औसत बताया है।

स्थानीय विधायकों के प्रति जनता की नाराजगी सरकार के मुकाबले 9.5 अंक अधिक है। कुल 52.4% लोग अपने मौजूदा विधायक के प्रदर्शन से असंतुष्ट हैं। केवल 30.6% ही संतुष्ट हैं। ग्रामीण इलाकों में विधायकों के प्रति पूर्ण असंतोष 34.6% दर्ज किया गया है।

आपको बता दें कि यह सर्वे 'AT Vote Vibe LLP' द्वारा टेलीफोन के माध्यम से किया गया है। दावा किया गया है कि पूरे पंजाब से 4,273 लोगों की राय ली गई है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *