Breaking
16 Nov 2026, Mon

Fujiyama Power Systems के शेयरों में 33% की तेजी, मोतीलाल ओसवाल ने दिया ₹500 का टारगेट

नई दिल्ली 
सोलर स्टॉक Fujiyama Power Systems के शेयरों की कीमतों में पिछले 6 महीने के दौरान 33 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल बुलिश हैं। उनका मानना है कि कंपनी के शेयरों में आने वाले समय में और उछाल देखने को मिलेगी।
ब्रोकरेज को क्यों है तेजी की उम्मीद (Fujiyama Power Systems target price)

मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि दूसरी छमाही में कंपनी का प्रदर्शन और बेहतर होगा। ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दक्षिण और पूर्वी भारत में कंपनी विस्तार करेगी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि वैल्यूएशन में करीब 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी संभव है।

ये भी पढ़ें :  रिपोर्ट: वित्त वर्ष 2025 में भारत का सेवा निर्यात 9.8% बढ़कर 180 अरब डॉलर पर पहुंचा

कितना है टारगेट प्राइस
इस ब्रोकरेज ने 500 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। इस टारगेट प्राइस के साथ-साथ ब्रोकरेज ने स्टॉक को BUY टैग दिया है।

कंपनी के प्रॉफिट में तेज उछाल
इस कंपनी ने पिछले हफ्ते दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था। कंपनी की तरफ से दी जानकारी में बताया गया था कि उनका ऑपरेशनल रेवन्यू 1306.82 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी के रेवन्यू में 130.11 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। एक साल पहले इसी क्वार्टर में कंपनी का रेवन्यू 567.91 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि, तिमाही दर तिमाही के आधार पर कंपनी की कमाई घटी है। यह गिरावट 2.89 प्रतिशत की है।

ये भी पढ़ें :  भारत-पाकिस्तान में तनातनी के बीच शेयर मार्केट में गिरावट, सेंसेक्स 207 अंक टूटकर 80,589 पर आ गया

जुलाई से सितंबर के दौरान कंपनी का प्रॉफिट 132.86 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के प्रॉफिट में सालाना आधार पर 111.21 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 62.90 करोड़ रुपये रहा था।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? 
शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर Fujiyama Power Systems के शेयरों का दाम बीएसई में 2 प्रतिशत की गिरावट के बाद 346.95 रुपये के स्तर पर था। पिछले 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों का दाम 33.90 प्रतिशत बढ़ा है। 2026 में इस स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों को 55.37 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी का 52 वीक हाई 494 रुपये और 52 वीक लो लेवल 170.55 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 10662 करोड़ रुपये का है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *