Breaking
16 Nov 2026, Mon

ईरान की अमेरिका को दो टूक चेतावनी, गलीबाफ बोले- सात शर्तें मानो, वरना युद्ध के लिए रहें तैयार

तेहरान
 अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा है। वहीं ईरान के शीर्ष वार्ताकार मोहम्मद बाघेर गलीबाफ ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है।

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी मेहर के मुताबिक, गलीबाफ ने रविवार को संसद में कहा, 'हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि अमेरिका बातचीत का रास्ता चुनता है या युद्ध का। अगर वह हमारी सात उचित शर्तें मान लेता है, तो समझौते के दरवाजे खुले रहेंगे।'

गलीबाफ ने आगे कहा, 'अगर अमेरिका ने एक और गलती की, तो ईरान के शक्तिशाली सशस्त्र बल तय करेंगे कि युद्ध का मैदान कहां होगा।'
गलीबाफ का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप एक तरफ नए हमले के जरिए युद्ध को बढ़ाने की धमकी दे रहे हैं, तो दूसरी तरफ तनाव कम करने की बात भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  मैक्सिको और चीन पर आज से अमेरिका टैरिफ लगाने जा रहा, कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगेगा

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध जारी
अमेरिका-इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इस हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई वरिष्ठ सैन्य कमांडरों की मौत हो गई थी।

इस हमले के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद से मिडिल ईस्ट में युद्ध छिड़ गया, जिसके चलते दुनिया के सबसे प्रमुख जलमार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हो गया। होर्मुज के बंद होने से वैश्विक बाजार में तेल और गैस की कीमतें बढ़ गईं।

ये भी पढ़ें :  आज खून के प्यासे हो रहे ईरान-इजरायल कभी थे एकजुट, इस दुश्मन को हराने के लिए मिलाया था हाथ

ईरान पर हमले रोक सकते हैं ट्रंप
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी और मामले की जानकारी रखने वाले एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि पिछले दो हफ्तों में हुई फोन कॉल के दौरान, ट्रंप ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और तुर्किए के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन से राय मांगी थी। इन दोनों नेताओं ने उनसे ईरान पर हमले फिर से शुरू न करने का आग्रह किया।

ये भी पढ़ें :  अमेरिका में 4000 करोड़ का घोटाला! भारतीय मूल के CEO पर लगे बड़े फर्जीवाड़े के आरोप

इस बातचीत की जानकारी रखने वाले दो अन्य लोगों ने बताया कि 31 अक्टूबर को ट्रंप ने बिन सलमान से कहा था कि वह अमेरिकी मध्यावधि चुनावों (मिडटर्म इलेक्शन) के बाद हमला करने की योजना बना रहे हैं। लेकिन क्राउन प्रिंस ने उनसे ऐसा न करने की विनती की और तर्क दिया कि तेहरान पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंध अपना असर दिखा रहे हैं।

अमेरिकी योजना की जानकारी रखने वाले तीन और लोगों ने बताया कि जरूरत पड़ने पर अमेरिकी सेना संघर्ष को और बढ़ाने के लिए भी तैयार है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *