Breaking
16 Nov 2026, Mon

ग्वालियर में आठवीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, कोचिंग से लौटते समय अपहरण

ग्वालियर.

ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में 13 साल की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना 14 नवंबर की दोपहर करीब 1:45 बजे की है।

आरोप है कि कोचिंग से घर लौट रही कक्षा 8वीं की छात्रा को इमरान और आर्यन नाम के दो युवक जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास बने एक खाली तलघर में ले गए। वहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने छात्रा को धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को बताने पर वे उसे बदनाम कर देंगे। कुछ देर बाद आरोपियों को छात्रा की मां के वहां पहुंचने की भनक लगी। इसके बाद वे छात्रा को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें :  मंदसौर में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली को मिनी ट्रक ने मारी टक्कर; महिला-बच्ची की मौत

अपहरण, मारपीट, गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट में केस
देर शाम छात्रा की मां उसे तलाशते हुए निकलीं। रास्ते में छात्रा उन्हें मिल गई। उसने रोते हुए मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद मां और चाचा उसे लेकर बहोड़ापुर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया। शनिवार रात इमरान और आर्यन के खिलाफ अपहरण, मारपीट, गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया। बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने बताया कि दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *