Breaking
15 Nov 2026, Sun

टैबलेट से खुलेगी डिजिटल शिक्षा की नई राह, युवाओं ने सीएम योगी का जताया आभार

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रविवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ मंडल के 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं और प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए। इस दौरान सीतापुर निवासी सिद्धार्थ तिवारी, सुयश अवस्थी, एसजीपीजीआई के राज कश्यप, बीएससी नर्सिंग की छात्रा ओजस्वी सिंह सहित रागिनी और सुमन को भी टैबलेट मिला। विद्यार्थियों ने इसे पढ़ाई और भविष्य की तैयारी के लिए उपयोगी बताते हुए योगी सरकार की पहल की सराहना की।

डिजिटल सामग्री से आसान होगी पढ़ाई

सीतापुर निवासी सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि टैबलेट मिलने से पढ़ाई के लिए डिजिटल संसाधनों तक पहुंच आसान होगी। अब किताबों के साथ ही इंटरनेट पर उपलब्ध अध्ययन सामग्री, विषयों से जुड़े वीडियो और ऑनलाइन कक्षाओं का भी लाभ लिया जा सकेगा। इससे कठिन विषयों को समझने और अपनी तैयारी को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। सुयश अवस्थी ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा के साथ तकनीकी ज्ञान भी बेहद जरूरी है। टैबलेट के माध्यम से विद्यार्थी अपनी जरूरत के मुताबिक अध्ययन सामग्री जुटा सकेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, ऑनलाइन आवेदन और नई जानकारियां हासिल करने में भी यह काफी मददगार साबित होगा।

ये भी पढ़ें :  लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

नर्सिंग की पढ़ाई में मिलेगी विशेष मदद

एसजीपीजीआई के छात्र राज कश्यप ने टैबलेट को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाने का बेहतर माध्यम बताते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में लगातार नई जानकारियां सामने आती रहती हैं। ऐसे में डिजिटल माध्यम से विषयों को समझने, शैक्षणिक सामग्री पढ़ने और नवीन जानकारियों से अपडेट रहने में सुविधा मिलेगी। वहीं, एसजीपीजीआई से बीएससी नर्सिंग कर रहीं ओजस्वी सिंह ने कहा कि नर्सिंग की पढ़ाई में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक समझ भी जरूरी है। टैबलेट से विषयों से संबंधित वीडियो, चित्रों, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री और शैक्षणिक व्याख्यानों के जरिए जटिल विषयों को समझना आसान होगा। इससे पढ़ाई को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें :  CM योगी ने रोजगार मेले में की शिरकत, इस दौरान कहा-बस्ती को लूटने वाले, भरी सभा में सुधारों की बात करते हैं

युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे रही सरकार

रागिनी और सुमन ने भी टैबलेट वितरण को विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल उपकरण मिलने से पढ़ाई के लिए दूसरों पर निर्भरता कम होगी। घर पर भी ऑनलाइन कक्षाओं, ई-पुस्तकों और शैक्षणिक सामग्री के माध्यम से पढ़ाई जारी रख सकेंगे। इससे समय की बचत होगी और अपनी तैयारी को बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर पाएंगे। विद्यार्थियों ने कहा कि आर्थिक परिस्थितियों के कारण हर छात्र के लिए टैबलेट या लैपटॉप खरीदना आसान नहीं होता। ऐसे में सरकार की यह योजना बहुत लाभकारी है। 

ये भी पढ़ें :  डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर से मंकी पॉक्स के संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट नैगेटिव आई

अमन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में युवाओं को तकनीक से जोड़ने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास सराहनीय है। यह पहल न केवल डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देगी, बल्कि युवाओं को रोजगार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *