Breaking
15 Nov 2026, Sun

MP में पाकिस्तानी क्रीम पर बैन के बाद भोपाल में छापेमारी, दुकानदारों में हड़कंप

जबलपुर.

गोरे होने का दावा करने वाली दो पाकिस्तानी क्रीमों पर मध्य प्रदेश में रोक लगा दी गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्य प्रदेश द्वारा शनिवार को जारी सूचना के माध्यम से दो कास्मेटिक उत्पादों गोरी ब्यूटी क्रीम व चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम के संबंध में जनस्वास्थ्य चेतावनी जारी की गई है।

विभाग के अनुसार उक्त उत्पाद पाकिस्तान में निर्मित हैं तथा देश में इनकी बिक्री हेतु आयात पंजीकरण जारी नहीं किया गया है। विभागीय सूचना के अनुसार इन उत्पादों में निर्धारित सीमा से अधिक भारी धातुएं होने की आशंका है, जो उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं।

केमिस्ट एसोसिएशन ने जारी किया अलर्ट
मध्य प्रदेश केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सचिव जितेंद्र धाकड़ और जबलपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आजाद जैन ने सभी जिला अध्यक्ष एवं सचिवों से आग्रह किया है कि अपने-अपने जिले के समस्त केमिस्ट साथियों तक यह सूचना तत्काल पहुंचाएं।

ये भी पढ़ें :  हर्षोल्लास से मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

एसोसिएशन ने केमिस्टों को निम्न निर्देश दिए हैं –

  • उपरोक्त दोनों उत्पादों की बिक्री किसी भी स्थिति में न करें।
  • यदि किसी दुकान पर इनका स्टाक उपलब्ध है, तो उसकी बिक्री तत्काल रोकें।
  • अपने जिले के सभी केमिस्ट साथियों को इस संबंध में जागरूक करें।
  • उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य एवं जनहित को सर्वोपरि रखते हुए विभागीय निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

एसोसिएशन ने कहा है कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि दवा एवं कॉस्मेटिक व्यापार की विश्वसनीयता बनाए रखने के साथ-साथ आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

ये भी पढ़ें :  डायल-112 की त्वरित कार्यवाही: घायलों को समय पर उपचार दिलाया एवं वृद्ध महिला को सकुशल परिजनों से मिलाया

छापेमारी से पहले ही गायब हुआ स्टॉक
इंदौर में कार्रवाई के बाद शनिवार को जब ड्रग विभाग की टीम भोपाल के बाजारों में कॉस्मेटिक कारोबारियों के यहां पहुंची, तो उन्हें निराशा हाथ लगी। व्यापारियों को छापे की भनक लग चुकी थी और उन्होंने आनन-फानन में दोनों पाकिस्तानी क्रीम का सारा स्टॉक छिपा दिया। कुछ व्यापारी तो अपनी दुकानें ही छोड़कर रफूचक्कर हो गए। सबूत के नाम पर टीम को सिर्फ एक ही डिब्बी मिल पाई है।

बिना लाइसेंस कैसे पहुंची बाजार में?
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिना अनुमति के यह प्रतिबंधित क्रीम बाजार में कैसे और कहां से आई। इस क्रीम को भारत में आयात करने का न तो कोई लाइसेंस है और न ही यह CDSCO में रजिस्टर्ड है। ड्रग इंस्पेक्टर अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि इसके पीछे किसका हाथ है। इसके लिए पुलिस आयुक्त से बातचीत कर संयुक्त टीमों का गठन किया जा रहा है, जो बाजार में स्टॉक की गहन जांच करेंगी।

ये भी पढ़ें :  वर्ल्ड मार्डन पेन्टाथ्लॉन चैम्पियनशिप 2024 इजिप्ट में

क्रीम में है खतरनाक पारा, कर रहा किडनी खराब
नागपुर में आठ महिलाओं की किडनी खराब होने के बाद इस पाकिस्तानी क्रीम की जांच की गई थी। जांच में यह चौंकाने वाला सच सामने आया कि इस क्रीम में पारे की मात्रा बहुत अधिक है, जो स्किन के रास्ते शरीर में जाकर सीधे किडनी को नुकसान पहुंचाता है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *