Breaking
15 Nov 2026, Sun

मध्य प्रदेश में पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम पर बैन, 5700 PPM मरकरी मिलने से किडनी को खतरा

भोपाल 
मध्य प्रदेश में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले विदेशी उत्पादों के खिलाफ प्रदेश सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। पाकिस्तान से बनकर भारत के बाजारों में बेटी जा रही 'गोरी ब्यूटी क्रीम' और 'चांदनी वाइटनिंग क्रीम' को मध्य प्रदेश के बाजारों में पूरी तरह से बैन कर दिया गया है। यानी अब से इन दोनों क्रीम्स की खरीदी और बिक्री नहीं की जा सकेगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा इस संबंध में जारी भी जारी कर दिए गए हैं। साथ ही, लोगों से अपील की है कि, इन हानिकारक क्रीम के इस्तेमाल से तो बचें ही, साथ ही अगर बाजार में किसी दुकानों पर इसकी बिक्री होते देखें तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें।

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा किसानों की मोटर पंप चोरी पर बड़ी कार्रवाई

भोपाल के बाजार में खुलेआम हो रही थी बिक्री
आपको बता दें कि, हाल ही में मामले का खुलासा भोपाल के चोक बाजार में जारी बिक्री से हुआ था। प्रतिबंध के बावजूद ये पाकिस्तानी क्रीम भोपाल के बाजारों में खुलेआम बेटी जा रही थी। इस पर ग्राउंड जीरो पर की गई पड़ताल में चौंकाने वाला सच सामने आया था। भोपाल के प्रसिद्ध चौक बाजार की लगभग सभी कॉसमेटिक दुकानों पर ये क्रीम आसानी से मिल रही थी।

5700 PPM मरकरी, किडनी पर अटैक का खतरा
मामले का सबसे डरावना पहलू इस क्रीम में पाया जाने वाला मरकरी है। विशेषज्ञों का कहना है कि, जांच में पाया गया कि, क्रीम में मरकरी का स्तर 5700 PPM तक है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य मानकों के अनुसार स्किन लाइटनिंग उत्पादों में मरकरी की सुरक्षित सीमा मात्र 1 PPM निर्धारित है। यानी इस क्रीम में सुरक्षित सीमा से करीब 5700 गुना ज्यादा खतरनाक मरकरी मिलाया गया है।

ये भी पढ़ें :  उद्यानिकी विभाग के मजदूरों के हक में अधिकारी डाल रहे डाका

शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं, जिससे…
त्वचा का प्राकृतिक रंग मेलानिन नामक पिगमेंट से तय होता है। मरकरी युक्त ऐसे उत्पाद मेलानिन के निर्माण को रोककर रंग को अस्थायी रूप से गोरा तो दिखाया जा सकता है, लेकिन ये खूबसूरती के नाम पर स्वास्थ्य के लिए बड़ा घातक सौदा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, इसके लंबे समय तक इस्तेमाल से शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं, जिससे किडनी खराब होने और नर्वस सिस्टम को अपूरणीय क्षति पहुंचने का गंभीर खतरा बन जाता है।

ये भी पढ़ें :  हिमाचल प्रदेश में नहीं गिराया जाएगा मंडी में मस्जिद का 'अवैध' हिस्सा, कोर्ट ने लगाई रोक

पकड़े गए तो होगी सख्त कार्रवाई
मामले के खुलासा होने के बाद प्रदेश सरकार और प्रशासन हरकत में आया और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए स्पष्ट किया कि, जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले ऐसे अवैध और प्रतिबंधित उत्पादों का कारोबार करने वालों के खिलाफ अब सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *