Breaking
16 Nov 2026, Mon

एलन मस्क ने संभाला जेनसन हुआंग का पक्ष, Nvidia CEO की वापसी के लिए 43 हजार लोगों ने किए हस्ताक्षर

वाशिंगटन
 जेनसन हुआंग के गुरुवार, 12 नवंबर को एनवीडिया (Nvidia) के बोर्ड मेंबर्स की मीटिंग के बाद CEO पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन अब फिर एक बार हुआंग को CEO बनाने की मांग तेज हो गई है।

जेनसन हुआंग के समर्थन में 43,000 से ज्यादा लोगों ने ओपन लेटर पर हस्ताक्षर किए हैं। वहीं हुआंग के समर्थन में टेस्ला और स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ एलन मस्क भी उतर आए हैं।

हुआंग के समर्थन में उतरे एलन मस्क
एलन मस्क ने जेनसन हुआंग के समर्थन में ओपन लेटर पर हस्ताक्षर करते हुए उन्हें वापस Nvidia का CEO बनाने की मांग की है।

एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया, 'जेनसन को वापस लाने के लिए एक याचिका चल रही है और मैं भी इस पर हस्ताक्षर कर रहा हूं।'

हुआंग के समर्थन में जारी ओपन लेटर में बोर्ड से मांग की गई है कि जब तक किसी स्वतंत्र जांच के जरिए तथ्यों का पता नहीं चल जाता, तब तक हुआंग को उनके पद पर बहाल रखा जाए।

ये भी पढ़ें :  Big Breaking : बदले गए कई SP...दुर्ग से अभिषेक पहुंचे कवर्धा...

43 हजार लोगों ने साइन किया ओपन लेटर
जेनसन हुआंग सिर्फ एनवीडिया के सीईओ ही नहीं थे, बल्कि वो कंपनी के को-फाउंडर भी हैं। हुआंग ने 33 साल पहले जिस कंपनी की सह-स्थापना की थी, आज उन्हें उसी कंपनी के CEO पद से इस्तीफा देना पड़ा।

हुआंग के समर्थन में 43,000 लोगों ने ओपन लेटर साइन किया है। वहीं हुआंग के समर्थन में आने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यह पत्र 'स्टैंड विद जेन्सेन' (Stand with Jensen) नामक एक वेबसाइट पर मौजूद है, जिसे स्वयंसेवकों द्वारा चलाया जा रहा है।

वेबसाइट पर एक लाइव काउंटर है जो हर 30 सेकंड में अपडेट होता है। इसके अनुसार, हस्ताक्षर करने वालों में 2,980 एनवीडिया के मौजूदा कर्मचारी हैं, 454 पूर्व कर्मचारी हैं और 24,097 शेयरधारक हैं। बाकी 15,517 लोगों ने समर्थकों के रूप में हस्ताक्षर किए हैं।

ये भी पढ़ें :  राजमंदिर सिनेमा के 50 साल पूरे, गोल्डन जुबली पर फ्री में दिखेंगी 5 सुपरहिट बॉलीवुड फिल्में

अभियान चलाने वालों का कहना है कि इसे एनवीडिया या हुआंग का समर्थन प्राप्त नहीं है और लोगों ने अपनी जानकारी खुद दी है, जिसकी पुष्टि नहीं की गई है।

एनवीडिया बोर्ड को लिखे ओपन लेटर में क्या मांगें?
ओपन लेटर पर हस्ताक्षर करने वालों का कहना है कि उन्हें इस बात की चिंता है कि हुआंग को बिना किसी उचित प्रक्रिया के हटाया गया। उनका यह भी कहना है कि उन्हें ऐसा कोई सबूत नहीं दिखाया गया है जिससे साबित हो सके कि विवाद के केंद्र में मौजूद महिला एक जासूस थी।

पत्र में लिखा है, 'केवल शक या किसी से जुड़ाव होना, जेनसन के नेतृत्व को खत्म करने का पर्याप्त आधार नहीं है।' इस पत्र में तीन मांगें की गई हैं।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देने सरकार की विशेष पहल... शीघ्र लागू होगी ‘‘मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना’’

    पहली मांग यह है कि हुआंग को CEO के पद पर बहाल किया जाए, या फिर कोई ठोस और सबूतों पर आधारित कारण बताया जाए कि उनके न रहने से एनवीडिया को क्या फायदा होगा।
    दूसरी मांग एक स्वतंत्र जांच की है, जिसका दायरा और समय-सीमा स्पष्ट हो। साथ ही, कोई भी अंतिम फैसला लेने से पहले हुआंग को अपना पक्ष रखने का उचित मौका दिया जाना चाहिए।
    तीसरी मांग यह है कि बोर्ड अपनी चिंताओं, अपने पास मौजूद सबूतों और इस बात के बारे में सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण दे कि उसने कर्मचारियों और शेयरधारकों के हितों को कैसे तौला है।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *