Breaking
15 Nov 2026, Sun

MP Voter List: मध्य प्रदेश की वोटर लिस्ट में जुड़े 8.19 लाख नए नाम, 11 दिसंबर तक कर सकेंगे आपत्ति

 भोपाल
 मध्य प्रदेश में मतदाता सूची को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। विशेष सारांश पुनरीक्षण (SSR) 2027 के तहत जारी मतदाता सूची के मसौदे में 8 लाख 19 हजार नए मतदाता जोड़े गए हैं। इसके बाद प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 5 करोड़ 47 लाख 99 हजार 628 हो गई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2026 में जारी अंतिम विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) सूची की तुलना में नए मसौदे में 4 लाख 38 हजार 361 महिलाएं, 3 लाख 80 हजार 169 पुरुष और 33 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हुए हैं। नई सूची 12 नवंबर को जारी की गई थी।

प्रदेश में पुरुषों से कम महिला मतदाता
नई मतदाता सूची (Election News) के आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 82 लाख 85 हजार 144 है। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 65 लाख 13 हजार 547 दर्ज की गई है। प्रदेश में ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 937 है। फरवरी 2026 में जारी अंतिम मतदाता सूची में कुल 5 करोड़ 39 लाख 81 हजार 65 मतदाता थे। इनमें 2 करोड़ 79 लाख 4 हजार 975 पुरुष, 2 करोड़ 60 लाख 75 हजार 186 महिलाएं और 904 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल थे। इस तरह नई मसौदा सूची में सभी वर्गों के मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें :  राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा 2 जून से, समस्या के समाधान के लिये कंट्रोल-रूम

30 से 39 साल के मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा
उम्र के हिसाब से देखें तो प्रदेश में 30 से 39 साल के मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है। इस आयु वर्ग में 1 करोड़ 40 लाख 50 हजार 865 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इसके बाद 20 से 29 साल के आयु वर्ग का नंबर आता है। इस वर्ग में 1 करोड़ 29 लाख 48 हजार 107 मतदाता हैं। इससे पता चलता है कि प्रदेश की मतदाता सूची में युवा और मध्यम आयु वर्ग की बड़ी हिस्सेदारी है।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत और जापान के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध हुए प्रगाढ़ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां
चुनाव आयोग ने नई मतदाता सूची के मसौदे पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 11 दिसंबर 2026 तक का समय दिया है। इस दौरान पात्र नागरिक अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इसके अलावा मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता और अन्य जानकारियों में गलती होने पर सुधार के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसलिए जिन नागरिकों ने अब तक अपना नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़वाया है, वे निर्धारित समय के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  भारत में ढला 2025 का आखिरी सूरज, दुनिया के इस हिस्से में शुरू हो गया 2026

एसआईआर के बाद मतदाता सूची में बढ़ी संख्या
फरवरी 2026 में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की अंतिम सूची जारी होने के बाद मतदाताओं की संख्या में यह बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले एसआईआर प्रक्रिया को लेकर प्रदेश में राजनीतिक विवाद भी हुआ था। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि इस प्रक्रिया के दौरान कई पात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। वहीं भाजपा ने इसका बचाव करते हुए कहा था कि मृत, दूसरी जगह जा चुके, अनुपस्थित और दोहरे नाम वाले मतदाताओं की पहचान कर सूची को सही किया गया है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *