Breaking
15 Nov 2026, Sun

पाकिस्तान से 2025 की हार का भारत ने लिया बदला, अंडर-19 एशिया कप में 9वीं बार बना चैंपियन

नई दिल्ली 
भारतीय टीम ने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में एक विकेट से हराकर खिताब जीता। सांसे रोक देने वाले इस महामुकाबले में भारत के युवाओं ने पिछले संस्करण में फाइनल में मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया है। अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों से करारी शिकस्त दी थी। हालांकि भारत ने अगले ही सीजन (अंडर-19 एशिया कप 2026) में पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराकर अपना बदला ले लिया है। इसके साथ ही भारत ने नौवीं बार एशिया कप का खिताब जीता है।

पाकिस्तान को हराकर भारत नौवीं बार बना चैंपियन
भारत की अंडर-19 टीम ने पाकिस्तान को शनिवार को आखिरी गेंद पर एक विकेट से हराकर एशियन क्रिकेट काउंसिल अंडर-19 एशिया कप का खिताब नौंवीं बार अपने नाम किया। मुकाबले में पिछड़ चुकी भारतीय टीम को मोहित उल्वा और मनल चौहान की जोड़ी ने दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन कर वापसी कराई और पाकिस्तान को एक विकेट से शिकस्त दी। मनल चौहान के आउट होने के बाद एक बार भारतीय उम्मीद को झटका लगा था लेकिन आखिरी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे चिगुरपति वेंकटा ने नाबाद 11 रनों की पारी खेल कर भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ये भी पढ़ें :  मुकेश अंबानी रईसों की सूची में टॉप 10 से बाहर, रोशनी नाडर बनी दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला

मोहित उल्वा ने 26 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए नाबाद 49 रन की मैच विजयी पारी खेली। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी (80), आर्यवीर सहवाग (58), मोहित उल्वा (नाबाद 49) और मनल चौहान (47) ने शानदार पारियां खेली। पाकिस्तान की ओर से रिज़वानउल्लाह ने तीन विकेट लिये। निकाब शरीफ को दो विकेट मिले। अली रजा , मोहम्मद सय्याम और हसनैन अब्बास दार ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

ये भी पढ़ें :  WTC पॉइंट्स टेबल 2025-27: पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हार, इंग्लैंड को मिली राहत, पाकिस्तान से फिसला भारत

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान ने भारत को फाइनल में दी थी मात
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछला अंडर-19 एशिया कप फाइनल दिसंबर 2025 में दुबई में खेला गया था, जहां पर पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए समीर मिन्हास के 172 रनों की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 347 रन बनाए। इसके जवाब में वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे के जल्दी आउट होने के बाद भारतीय टीम दबाव से उबर नहीं सकी। भारत ने शुरुआती 10 ओवर के अंदर ही 4 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद पूरी टीम 26.2 ओवर में 156 रन पर सिमट गई। फाइनल में 172 रनों की मैच जिताऊ पारी और अंडर-19 एशिया कप 2025 में 471 रन बनाने वाले समीर मिन्हास को 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *