Breaking
14 Nov 2026, Sat

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में बने दुनिया के सबसे युवा टी20 कप्तान

नई दिल्ली
 भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपने करियर में एक और ऐतिहासिक अध्याय जोड़ लिया है। सौराष्ट्र के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती मुकाबले में बिहार की कमान संभालते ही वह पुरुष टी20 क्रिकेट के इतिहास के सबसे युवा कप्तान बन गए। महज 15 साल और 232 दिन की उम्र में जयदेव उनादकट जैसे अनुभवी कप्तान के सामने टॉस के लिए उतरकर वैभव ने क्रोएशिया के जैक वुकुसिक का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया जिन्होंने 17 साल और 311 दिन की आयु में अपनी टीम की कप्तानी की थी।

18 रन पर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी
लगातार चार हार के साथ रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में निराशा झेलने वाली बिहार की टीम के लिए वैभव की वापसी संजीवनी की तरह मानी जा रही है। हालांकि, कप्तानी की इस ऐतिहासिक पारी में वह बल्ले से बड़ी छाप छोड़ने से चूक गए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद वैभव ने तेज शुरुआत की, लेकिन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने अपनी ही गेंद पर कैच लपककर उन्हें 18 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया।

ये भी पढ़ें :  सचिन-सहवाग और शर्मा से लेकर नीरज चोपड़ा तक, रतन टाटा के निधन से गमगीन हुआ खेल जगत

शानदार फॉर्म में हैं वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी का यह कीर्तिमान उनके बेहद कम समय में हासिल किए गए बड़े मुकामों की कड़ी में नया नाम है। इससे महज पांच महीने पहले ही उन्होंने भारतीय सीनियर टीम के लिए अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था जबकि 10 महीने से भी कम समय पहले जिम्बाब्वे में भारत को अंडर 19 वर्ल्ड कप जिताने में उनकी अहम भूमिका रही थी। हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर भी उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का जलवा दिखाया था जहां भारत की 3-2 की सीरीज जीत के दौरान उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर महज 7.1 ओवर में 133 रनों की तूफानी साझेदारी करते हुए 19 गेंदों पर 45 रन जड़े थे।

ये भी पढ़ें :  ईरान संकट से मिस्र के गार्बेज सिटी का प्लास्टिक कारोबार चमका

सौराष्ट्र के खिलाफ यह मुकाबला बिहार की जर्सी में वैभव का महज आठवां और कुल मिलाकर 44वां टी20 मैच है, जिसमें से 23 मुकाबले वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। छोटे फॉर्मेट में उनकी विस्फोटक क्षमता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले साल नवंबर में उन्होंने एसीसी राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में यूएई के खिलाफ इंडिया-ए की ओर से 42 गेंदों पर 144 रन ठोककर किसी भी भारतीय द्वारा संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज टी20 शतक जड़ा था।

ये भी पढ़ें :  ब्रेबोर्न स्टेडियम में सजेगा स्क्वैश का महासंग्राम, 18-22 मार्च तक इंडियन ओपन

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *