Breaking
15 Nov 2026, Sun

15 नवंबर से MP में बढ़ेगी ठंड, 2 डिग्री तक लुढ़क सकता है तापमान; शीतलहर के आसार

भोपाल 
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर हो रही बर्फबारी और बारिश ने मध्य प्रदेश में ठंड के तेवर तीखे कर दिए हैं और आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी. एमपी के 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे चला गया है और अगले 5 दिनों में तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट आ सकती है. इसके बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी और ठिठुरन तेजी से बढ़ने लगेगी। 

कटनी का करौंदी लगातार सबसे ठंडा बना हुआ है और बीती रात करौंदी में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा शहडोल के कल्याणपुर में शाजापुर के गिरवर में भी ठंड का प्रकोप बना हुआ है. कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि गिरवर में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से की भेंट

भोपाल-इंदौर में तापमान 12 डिग्री के आसपास
भोपाल और इंदौर में भी तापमान लगातार 12 डिग्री के आसपास बना हुआ है. बीती रात इंदौर और दमोह में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा. इसके अलावा छिंदवाड़ा में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री, पचमढ़ी में 12.2 डिग्री, मलाजखंड-नौगांव में 12.6 डिग्री, उमरिया में 13 डिग्री, जबलपुर में 13.4 डिग्री और उज्जैन में 14 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 

ये भी पढ़ें :  सरकार ने घटाया GST, 22 सितंबर से क्या कम होंगे दाम? दुकानदारों का बड़ा सवाल

15 नवंबर से और बढ़ेगा ठंडा का प्रकोप
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में मौजूदा समय एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है, जिसकी वजह से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो रही है. अब 15 नवंबर से एक नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसके बाद उत्तरी हवाएं चलेंगी और पूरे उत्तर भारत समेत मध्य प्रदेश में तापमान में गिरावट आएगी. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 5 दिनों में एमपी के ज्यादातर जिलों में तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। 

ये भी पढ़ें :  8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के बाद भी तुरंत नहीं बढ़ेगी सैलरी, कर्मचारियों को करना होगा इंतजार

बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं
मध्य प्रदेश के किसी जिले में आज (14 नवंबर) बारिश का अलर्ट नहीं है और मौसम साफ बना रहेगा. कुछ जिलों में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और दिन में धूप खिलेगी. नवंबर के तीसरे और चौथे हफ्ते में कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है. अगर आने वाले दिनों में यह आगे बढ़ता है तो पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से में बारिश हो सकती है। 

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *