Breaking
14 Nov 2026, Sat

ओडिशा से भोपाल तक गांजे की तस्करी, दो महिलाओं समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

 भोपाल
 नशे की खेप लेकर शहर पहुंच रहे तस्करों पर कार्रवाई करते हुए गौतम नगर थाना पुलिस ने एक युवक और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से कुल 8.26 किलो गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब सवा तीन लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं।

ये भी पढ़ें :  नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रही लगातार वैश्विक पहचानअभियान के अंतर्गत बालाघाट पुलिस ने भी रचा नया अध्याय

तलाशी में 4.165 किलो गांजा मिला
पुलिस के अनुसार गुरुवार को अटल अय्यूब नगर स्थित रेलवे कैबिन के पास पिट्ठू बैग लेकर खड़े कैलाश कुशवाह उर्फ राजेश उर्फ बड़े (35), निवासी धर्मकांटा के पास, हनुमानगंज को पकड़ा गया। बैग की तलाशी में 4.104 किलो गांजा मिला। जेब से मोबाइल भी बरामद हुआ।

पूछताछ में उसने बताया कि गांजा ओडिशा से लेकर आया था और ट्रेन से उतरने के बाद ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पूजा राठौर (28) और सपना वंशकार (26) को नारियलखेड़ा के पास से गिरफ्तार किया। दोनों के पास से 4.165 किलो गांजा मिला।

ये भी पढ़ें :  राजधनी भोपाल में दुकानदारों से अवैध वसूली कर रहा था नकली पुलिसवाला, गिरफ्तार

मंडीदीप में रहती है महिला
पूजा रायसेन जिले के मंडीदीप में किराये के मकान में रहती है, जबकि सपना रायसेन के कोतवाली थाना क्षेत्र की निवासी है। पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाएं कैलाश से ही गांजा लेकर जा रही थीं।

पुलिस अब यह पता लगा रही है कि खेप शहर में किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :  संस्कृति की रंगो-महक से फिर गुलज़ार होगा ‘विश्व रंग’

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *