Breaking
14 Nov 2026, Sat

यूपी चुनाव से पहले संघ की बड़ी बैठक, अयोध्या में बनेगी चुनावी रणनीति; बूथ प्रबंधन पर मंथन

अयोध्या
 अभी प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तिथि व कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है, लेकिन सियासी हलचल पूरी रौ में है। इस समय इसके केंद्र में रामनगरी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रामलला का दर्शन करने की तिथि घोषित हुई तो हलचल तेज हो गई। संतों के विरोधी स्वर मुखर हैं।

अखिलेश के सम्मुख हुतात्मा कारसेवकों के परिवारों से माफी मांगने की शर्त रख दी है। दोनों ओर से तीखी प्रतिक्रियाओं ने सियासी पारे को और भी चढ़ा दिया है। उधर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी चुनाव की बिसात पर अपनी दृष्टि टिका दी है और अपने तरीके से बिसात पर मोहरे सजा रहा है।

ये भी पढ़ें :  BMC चुनाव से पहले साथ आएंगे उद्धव और राज ठाकरे, सीट शेयरिंग में ‘MaMu’ फैक्टर अहम

सूत्रों के अनुसार इसी को लेकर 14 नवंबर को स्थानीय संघ मुख्यालय साकेत निलयम में अयोध्या के सभी विधानसभा क्षेत्रों तथा बाराबंकी के रामसनेहीघाट व अंबेडकरनगर के प्रमुख स्वयंसेवकों की बैठक प्रस्तावित है। क्षेत्र प्रचारक अनिल की मौजूदगी में इस दौरान मतदाता सूची, बूथ प्रबंधन, नए मतदाताओं से चर्चा, वोट बढ़ाने व मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  New Hathras City: 10 हजार एकड़ में बसेगा नया शहर, आगरा-अलीगढ़ से मथुरा तक बदलेगी तस्वीर; जेवर एयरपोर्ट भी करीब

इस सक्रियता से यह कयास लगाया जा रहा है कि इस बार विस चुनाव में संघ अपनी पूरी शक्ति से उतरने जा रहा है। स्वयंसेवक मतदान के दिन नहीं बल्कि नियमित वैचारिक आधार पर मतदान किसको, विषय पर विमर्श छेड़ेंगे। इस कार्य के लिए युवाओं के नाम सूचीबद्ध किए जा चुके हैं। क्षेत्र प्रचारक अनिल तीन जिलों के चुनिंदा कार्यकर्ताओं से मंत्रणा कर अपनी बात रखेंगे।

ये भी पढ़ें :  क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर, लखनऊ में खेले जाएंगे IPL के 7 मैच

उधर इस एकत्रीकरण के सहारे संघ आपसी समन्वय को और मजबूत करेगा। इसी लिहाज से ही कुछ आनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी भी बैठक में आमंत्रित है। सौ कार्यकर्ताओं के बैठक में सम्मिलित होने की संभावना है। संघ के एक पदाधिकारी ने कहाकि हम विचार आधारित सियासी दल का समर्थन करते हैँ। किसी भी दल के लिए वोट नहीं मांगते।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *