Breaking
14 Nov 2026, Sat

महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ा एक्शन, सौरभ चंद्राकर के खुलासे के बाद 6 राज्यों में CBI की छापेमारी

रायपुर.

महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के प्रमुख प्रमोटरों में से एक सौरभ चंद्राकर को ओमान से लाकर भारत में की जा रही पूछताछ रंग लाने लगी है। सौरभ चंद्राकर के बताए जाने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पिछले कुछ दिनों में 6 राज्यों में पैनल ऑपरेटरों के 33 जगहों पर छापेमारी की है।

सीबीआई ने बताया कि इन छापों के दौरान लाइव सट्टेबाजी और जुए के पैनल चलते हुए पाए गए, जिन्हें बंद कर दिया गया। इसके साथ जांच में डिजिटल डिवाइस, मोबाइल फोन और ऐसे अहम दस्तावेज मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि ‘म्यूल अकाउंट्स’ (दूसरों के नाम पर खोले गए खाते) और हवाला नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा रहा था। बता दें कि सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित करके लाने के बाद एक नवंबर को CBI ने उसे गिरफ्तार किया था। रायपुर के विशेष न्यायाधीश (CBI मामले) ने उसे 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस कस्टडी खत्म होने पर 12 नवंबर को सौरभ चंद्राकर को रायपुर के विशेष न्यायाधीश (CBI मामले) के सामने पेश किया गया, जहां से उसे 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत (judicial custody) में भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें :  सेवा संकल्प अभियान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘लखपति दीदी’ संकल्प से आत्मनिर्भरता की राह पर रानू कैवर्त

कैसे काम करता है नेटवर्क
सीबीआई ने बताया कि पूछताछ के दौरान सौरभ चंद्राकर ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म कैसे काम करता है और भारत में इसके पैनल ऑपरेटरों का नेटवर्क किस तरह फैला हुआ है। जांच के दौरान जुटाए गए दस्तावेजी और डिजिटल सबूतों के आधार पर उससे सवाल-जवाब भी किए गए। जांच एजेंसी महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है। इसमें विदेश में मौजूद आरोपी, इस काम में मदद करने वाले लोग और इससे जुड़े सरकारी अधिकारी शामिल हैं। फरार अन्य आरोपियों को वापस लाने (प्रत्यर्पण) की प्रक्रिया भी चल रही है।

ये भी पढ़ें :  त्योहारों पर यात्रियों को राहत, अहमदाबाद–राजगीर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 11 नवंबर तक चलेगी

जानिए जांच में क्या पाया सीबीआई ने –
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार से मामला मिलने के बाद CBI ने ‘महादेव ऑनलाइन बुक’ के संबंध में दो FIR दर्ज की है। अब तक की जांच से पता चला है कि यह प्लेटफॉर्म विदेश से एक मुख्य कार्यालय के जरिए चलाया जाता है, और भारत में पैनल ऑपरेटरों के एक बड़े नेटवर्क के माध्यम से काम करता है। ये ऑपरेटर ग्राहकों की ID संभालते हैं, सट्टेबाजी का पैसा उन बैंक खातों में जमा करते हैं, जो खास तौर पर दूसरे लोगों के नाम पर खोले गए या किराए पर लिए गए थे, और फिर हवाला के जरिए मुनाफा विदेश भेज देते हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *