ग्वालियर
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक फैक्ट्री परिसर में खड़ा ऑक्सीजन टैंकर फट गया। टैंकर के फटने से वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।हादसे के बारे में पुलिस ने शनिवार को कहा कि इस विस्फोट की वजह से आस-पास काफी नुकसान हुआ है। वहां पास के कई घरों और औद्योगिक इकाइयों की दीवारें और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं हैं।
पिंटो पार्क में हुआ धमाका
एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम को पिंटो पार्क औद्योगिक क्षेत्र में यह धमाका हुआ था। हालांकि अच्छी बात ये रही कि इस धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ है। ग्वालियर के प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रुतिकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि पुलिस को 'शिव कंप्रेस्ड एयर प्रोडक्ट्स' फैक्ट्री में धमाके की सूचना मिली। सूचना मिलने के तुरंत बाद एक टीम को मौके पर भेजा गया।
जिले में सीएम का भी कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि टैंकर पूरी तरह नष्ट हो गया। इस धमाके की वजह से आसपास की कई औद्योगिक इकाइयों की दीवारें तथा घरों की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने कहा कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि उस समय मुख्यमंत्री मोहन यादव भी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले में ही मौजूद थे।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com