Breaking
14 Nov 2026, Sat

सेवा कार्यों का सिलसिला थमना नहीं चाहिए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सेवा कार्यों का सिलसिला थमना नहीं चाहिए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राष्ट्रसेवी स्व. शालिगराम तोमर की पुण्यतिथि 26 नवम्बर से उज्जैन संभाग में स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा संकल्प का चलेगा सघन अभियान
104 शिविर लगाकर 26 हजार नागरिकों की गई जांच, 850 गंभीर रोगियों का हुआ उपचार
पूर्णिमासेवा संगठन के सदस्यों का उद्घोष – "दिल से कहें, अपने मोहन जी हैं ना"

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नागरिकों की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को शिविरों के माध्यम से चिन्हित कर उपचार का लाभ दिलवाना पुण्य का कार्य है। यह अनूठा सेवा संकल्प है, जिसमें नागरिकों की जीवन रक्षा संभव होती है। इस नाते पूर्णिमासेवा संगठन उज्जैन के पदाधिकारीगण बधाई के पात्र हैं। संगठन द्वारा स्वास्थ्य शिविरों का शतक लगाया जा चुका है। इनमें 26 हजार से अधिक नागरिकों की जांच कर लगभग 850 हृदय रोगियों और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों का उपचार करवाकर उनका जीवन बचाया गया है। ऐसे संगठन अन्य संस्थाओं के लिए प्रेरक का कार्य भी करते हैं। सेवा कार्यों में निरंतरता होना चाहिए। मानव कल्याण का यह सिलसिला थमना नहीं चाहिए।

ये भी पढ़ें :  कलेक्टर्स-कमिश्नर्स कांफ्रेंस में हुआ जन कल्याण के लिए मंथन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री निवास में उनसें भेंट करने आए पूर्णिमासेवा संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर संगठन द्वारा जानकारी दी गई कि शाजापुर जिले के निवासी राष्ट्रसेवी स्व. शालिगराम तोमर की पुण्यतिथि 26 नवम्बर से संगठन द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा संकल्प को क्रियान्वित करने का एक माह का सघन अभियान संचालित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन संभाग के अन्य जिलों में स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन और नागरिकों के समुचित उपचार का संगठन का संकल्प प्रशंसनीय है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा ऐसे सेवा कार्यों से जुड़े संगठनों और व्यक्तियों को पूर्ण प्रोत्साहन और आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  होली के दूसरे दिन प्रसिद्ध पांच दिवसीय महादेव की होली की धूम सीहोर में, अघोरी भी शामिल हुए

संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और सहयोग के लिए उनका साफा बांधकर और त्रिशूल भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने 'दिल से कहें, अपने मोहन जी हैं ना' के उद्घोष से सभाकक्ष को गुंजायमान कर दिया। संगठन द्वारा जानकारी दी गई कि उज्जैन संभाग के देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, रतलाम, नीमच और मंदसौर जिलों में स्वास्थ्य शिविर लगाने की रूपरेखा बनाई गई है।

ये भी पढ़ें :  38वर्ष पुराने 132 केवी विनोबा भावे जबलपुर सब-स्टेशन का हुआ उन्नयन, अब और अधिक विश्वसनीय बनी बिजली आपूर्ति व्यवस्था

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *