Breaking
14 Nov 2026, Sat

पीएम मोदी 21 नवंबर को लखनऊ में करेंगे कौशल दीक्षा समारोह, देशभर के 64 आईटीआई टॉपर होंगे सम्मानित

 लखनऊ
विधानसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवंबर को लखनऊ आएंगे। मोदी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कौशल दीक्षा समारोह में देशभर के आईटीआई के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें :  महाकुंभ में सरकार की अनुमानित संख्या के करीब पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या, अब तक कितने लोग लगा चुके हैं डुबकी, जाने

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की ओर से हर वर्ष आईटीआई के देशभर के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है। प्रधानमंत्री की पहल पर शुरू हुआ यह आयोजन अब तक दिल्ली के विज्ञान भवन में होता रहा है। पहली बार इसे दिल्ली से बाहर लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  सीएम योगी की बड़ी सौगात, 3572 नवनियुक्त युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में देशभर के 64 आईटीआई टापर होंगे सम्मानित
समारोह में 40 ट्रेड और छह जोन के करीब 64 टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें छह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश के हैं। कार्यक्रम में देशभर की आईटीआई के 1500 विद्यार्थी शामिल होंगे। शुक्रवार को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने स्थानीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समारोह स्थल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें :  सीएम योगी के निर्देश पर एफएसडीए ने प्रदेशभर में कोडिनयुक्त कफ सिरप और नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं के अवैध डायर्वजन पर कसा शिकंजा

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *