Breaking
14 Nov 2026, Sat

आयुष्मान भारत योजना में बड़ा बदलाव, प्राइवेट अस्पतालों में अब 112 बीमारियों का नहीं मिलेगा इलाज

नईदिल्ली 
आयुष्मान भारत योजना को लेकर बड़ी खबर आ रही है. इस स्कीम के तहत अब 112 बीमारियों का इलाज प्राइवेट अस्पतालों में नहीं मिल सकेगा. 112 बीमारियों के इलाज के पैकेजों को सिर्फ सरकारी अस्पताल तक सीमित करने की तैयारी की जा रही है. यह उन मरीजों के लिए झटका हो सकता है जो आयुष्मान भारत स्कीम के तहत इन बीमारियों का इलाज प्राइवेट अस्पतालों में कराना चाहते हैं। 

जानकारी के मुताबिक इस योजना के तहत 23 बीमारियों के पैकेज पहले से सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित हैं. इन बीमारियों का इलाज प्राइवेट अस्पतालों में इस स्कीम के तहत नहीं हो सकता है. अब इस सूची को और बढ़ाया जा रहा है और इसमें 89 अतिरिक्त पैकेज आरक्षित करने का प्रस्ताव रखा गया है। 

ये भी पढ़ें :  स्कूटर-बाइक्स पर एक्सचेंज बोनस और फाइनेंस बेनिफिट्स, जानें क्या-क्या मिल रहा फ्री

केंद्र सरकार की ओर से इस संबंध में नई सूची 1 दिसंबर 2026 से TMS में लागू करने की बात कही गई है. हालांकि राज्य सरकारों को अपने यहां इसे लागू करने का निर्णय लेने का अधिकार होगा। 

जानकारी के मुताबिक इन 112 पैकेजों में डे केयर से लेकर सर्जरी तक के लंबे इलाज भी शामिल होंगे. इनमें स्त्री रोग एवं प्रसूती सुविधाएं, छोटे और बड़े ऑपरेशन, ईएनटी और ऑप्थेल्मोलॉजी विभाग, साइकेट्रिक सुविधाएं, जनरल मेडिसिन और ऑर्थोपेडिक्स से जुड़ी बीमारियों का इलाज अब से सरकारी अस्पतालों में ही मिल सकेगा। 

ये भी पढ़ें :  वरिष्ठ नागरिकों के फिंगर प्रिंट मशीन स्कैन नहीं कर पा रही है, क्योंकि बढ़ती उम्र के चलते उनके हाथों की लकीरें ही गायब

अभी तक कई बीमारियों का इलाज मरीज आयुष्मान कार्ड का उपयोग कर प्राइवेट अस्पतालों में करा लेते थे. जिनमें हाई रिस्क डिलीवरी, बायोप्सी, बच्चेदानी का ऑपरेशन, एल्कोहल लिवर डिजीज, चिकिनगुनिया, डायरिया, एक्यूट ब्रोंकोटाइटिस, हेपेटाइटिस, मूड डिसऑर्डर, स्ट्रैस प्रबंधन, मलेरिया, बॉयोप्सी, सिस्ट, फिस्टुला, एमटीपी, सीवियर एनीमिया, पेनक्रियाटाइटिस, हिस्ट्रेक्टमी, मोतियाबिंद, साइकोलॉजी बिहेवियर, मेंटल डिसऑर्डर, एंजाइटी, एडीएचडी, ग्लूकोमा स्क्रीनिंग, फ्रैक्चर आदि शामिल थे. लेकिन इस बदलाव के बाद अब इन बीमारियों का इलाज सरकारी में ही मिलेगा। 

ये सबसे बड़ी चुनौती भी है सामने
हालांकि इस योजना में बदलाव को लेकर एक बड़ी चुनौती सरकारी अस्पतालों का इन्फ्रास्ट्रक्चर और मरीजों की भारी भीड़ भी है. अधिकांश सरकारी अस्पतालों में एडवांस इलाज की सुविधाएं, मशीनें, एक्सपर्ट और इन्फ्रास्ट्रक्चर ही नहीं हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आयुष्मान योजना में इस बदलाव के बाद आखिर कैसे लोगों को इलाज की सुविधाएं समय से मिल सकेंगी। 

ये भी पढ़ें :  ₹3 लाख करोड़ स्वाहा, अंत तक नहीं संभला शेयर बाजार, गिरावट के प्रमुख कारण

आयुष्मान भारत योजना के तहत प्राइवेट अस्पतालों में कुल 112 बीमारियों का इलाज बंद करने की तैयारी की जा रही है, जिनके पैकेजों को केवल सरकारी अस्पतालों तक सीमित किया जाएगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *