पटना
बिहार में नए नगर निकायों के गठन और पुराने निकायों के क्षेत्र विस्तार की योजना पर जिलों की सुस्ती भारी पड़ रही है। नगर विकास एवं आवास विभाग की बार-बार की पहल के बावजूद अब तक केवल आठ जिलों ने ही इस संबंध में अपना प्रस्ताव भेजा है। शेष जिलों से रिपोर्ट नहीं मिलने पर विभाग ने फिर से प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विभाग ने सभी जिलों के जिला पदाधिकारियों से निर्धारित प्रपत्र में नक्शे के साथ प्रस्ताव मांगा था। इसके तहत नए नगर निकायों के गठन, मौजूदा निकायों का क्षेत्र विस्तार और दो या दो से अधिक नगरपालिका क्षेत्रों को मिलाकर एक निकाय बनाने की योजना तैयार की जानी है।
छह नवंबर तक प्रस्ताव भेजने की समय-सीमा
छह नवंबर तक प्रस्ताव भेजने की समय-सीमा तय की गई थी, लेकिन अब तक सहरसा, जहानाबाद, वैशाली, शेखपुरा, जमुई, सीतामढ़ी, औरंगाबाद और नालंदा से ही प्रतिवेदन मिला है।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जनगणना-2027 के मद्देनजर 31 दिसंबर 2025 के बाद से 31 मार्च 2027 तक प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव पर रोक है। इस दौरान जिलों, अनुमंडलों, प्रखंडों, नगर निकायों, पंचायतों और गांवों की सीमाएं नहीं बदली जा सकती हैं।
इसी कारण विभाग ने जिला प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में कार्यान्वयन समिति की बैठक कर प्रस्ताव पारित कराने को कहा है। बिहार नगरपालिका अधिनियम की धारा 3, 7 और 8 के तहत तैयार होने वाले इन प्रस्तावों में ग्रामीण क्षेत्रों को नगर निकाय में शामिल करने और पुराने निकायों का उत्क्रमण भी शामिल है।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com