Breaking
13 Nov 2026, Fri

सपा राज में दंगाइयों के हवाले था पूरा उत्तर प्रदेश, जनता 2027 में देगी करारा जवाब: मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

किसी गठबंधन से बीजेपी को कोई नुकसान नहीं, जनता फिर बनाएगी एनडीए सरकार: मंत्री नरेंद्र कश्यप

प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से नहीं बनती सरकार, अखिलेश यादव पहले अपने गिरेबान में झांकें: नरेंद्र कश्यप

अखिलेश राज में सपा के गुंडे अंबेडकर जी की मूर्तियां तोड़कर तालाब में फेंक देते थे: विधायक राजेश चौधरी

'अखिलेश सबसे बड़े दलित विरोधी, सनातन को गाली देना उनकी राजनीति का आधार', राजेश चौधरी का सपा पर निशाना

लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बीजेपी नेताओं ने तीखा हमला बोला है। कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन से बीजेपी को कोई नुकसान नहीं होने वाला। प्रदेश की जनता को एनडीए पर पूरा भरोसा है। वहीं, मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि 2027 में सपा का राजनीतिक हश्र बहुत बुरा होगा। जबकि, विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव हर वो काम करते हैं जिससे सनातन का अपमान हो।  

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार ने बुनियादी शिक्षा के एकीकरण को दी नई रफ्तार, 15,613 आंगनबाड़ी केंद्र होंगे परिषदीय विद्यालय परिसरों में स्थानांतरित

भूपेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य की 80 फीसदी जनता एनडीए के साथ है। वो किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह सपा के राज में जातीय टकराव, तनाव और सांप्रदायिक हिंसा होती थी, उसे लोग भूले नहीं हैं। 2027 में समाजवादी पार्टी को जनता फिर से करारा जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में दलित महापुरुषों के नाम पर बनी संस्थाओं और स्थलों के नाम बदले गए। दलितों की जमीनों पर सपा के गुंडों ने कब्जा किया।

ये भी पढ़ें :  ​मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया की हालत खराब, मंडराया फॉलोऑन का खतरा

‘अखिलेश का कोई झूठ नहीं चलने वाला’
नरेंद्र कश्यप ने कहा कि सपा सरकार में एक विशेष धर्म के लोगों को स्कॉलरशिप दी गई और एक खास जाति के लोगों को नौकरियां बांटी गईं। रामभक्तों पर गोलियां चलाई गईं। उत्तर प्रदेश की जनता बहुत समझदार है। वह अखिलेश यादव के बहकावे में नहीं आने वाली है।  उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के पास प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के अलावा कोई काम नहीं है। वो आलस्य का शिकार हैं। जमीन पर उतरने से डरते हैं। जबकि भाजपा के कार्यकर्ता जमीन पर मेहनत करते हैं। लोगों के बीच रहते हैं।

ये भी पढ़ें :  अयोध्या दीपोत्सव 2025: रामायण के अध्यायों पर आधारित कलात्मक नज़ारे श्रद्धालुओं को करेंगे आकर्षित

'अखिलेश हर वो काम करते हैं जिससे हिंदुओं का अपमान हो'
विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि सनातन को अपमानित करना, हिंदू देवी देवताओं को गाली दिलवाना और समाज में जहर घोलना ही अखिलेश यादव की राजनीति का आधार है। अखिलेश को हिंदुओं के वोट से भी दिक्कत है। उन्हें अपना दौर याद करना चाहिए जब सपाई गुंडे अंबेडकर जी की मूर्तियों को तोड़कर तालाबों में डाल देते थे। अखिलेश दलितों से चिढ़ते हैं। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबका साथ, सबका विकास की नीति पर काम करते हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *