Breaking
13 Nov 2026, Fri

मथुरा-वृंदावन में IT की बड़ी कार्रवाई, 48 गाड़ियों के काफिले ने होटल कारोबारियों में मचाई खलबली

मथुरा  
मथुरा-वृंदावन में शुक्रवार को आयकर विभाग के 48 गाड़ियों के काफिले ने दस्तक देकर पूरे व्यापारिक और होटल जगत में हड़कंप मचा दिया। गाजियाबाद से पहुंची विभाग की अलग अलग टीमों ने सुबह करीब पांच बजे एक साथ कई बड़े ठिकानों पर धावा बोला। टीम ने वृंदावन स्थित रेडिसन होटल और धोलीप्याऊ पर स्थित चर्चित कारोबारी शंकर सेठ के तीनों गुरुकृपा होटल पर छापेमारी की। इस कार्रवाई से शहर के कारोबारी में खलबली मची रही।

आयकर विभाग कि कार्रवाई को बेहद गोपनीय रखा गया था। तड़के करीब 5 बजे चार दर्जन गाड़ियों के काफिले के साथ गाजियाबाद से अधिकारियों की टीम में मथुरा पहुंची। इसके बाद अलग अलग टीमों में बटकर अधिकारियों ने वृंदावन के रेडिसन होटल और मथुरा के धौली प्याऊ स्थित शंकर सेठ के तीनों गुरु कृपा होटलों समेत कई अन्य ठिकानों पर एक साथ सर्वे शुरू कर दिया। टीमों ने प्रतष्ठिान के अंदर पहुंचते ही कारोबारी रिकॉर्ड, बही खातों, कंप्यूटर डाटा और वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेकर गहन जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें :  एयरटेल का नया 200 रुपये वाला प्लान देगा अनलिमिटेड 5G डेटा और OTT सब्सक्रिप्शन

फिर चर्चा में आया कारोबारी शंकर सेठ का विवाद
आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद एक बार फिर कारोबारी शंकर सेठ का पुराना और विवादित इतिहास चर्चाओं के केंद्र में आ गया है। मथुरा वृंदावन के होटल और रियल एस्टेट कारोबार में बड़ा दखल रखने वाले शंकर सेठ का नाम पहले भी कई गंभीर विवादों से जुड़ता रहा है। सबसे ज्यादा सुर्खियां वृंदावन के चर्चित डालमिया बाग में हरे पेड़ों के अवैध कटान के मामले ने बटोरी थी। पर्यावरण नियमों को ताक पर रखकर रातों रात सैकड़ो पेड़ों को काटने के इस प्रकरण में न केवल प्रदेश स्तर पर हलचल मचाई थी, बल्कि प्रशासन और एनजीटी ने भी इस पर शख्त रुख अपनाया था। इस मामले में भारी जुर्माने और कानूनी कार्रवाई की गाज गिरी थी।

ये भी पढ़ें :  UNSC में भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला, ‘हजार वार’ की नीति को किया बेनकाब

छापेमारी में आयकर को क्या मिला?
सूत्रों की माने तो आयकर विभाग कि कार्रवाई की आंच सिर्फ यही तक सीमित नहीं है। चर्चा है कि डालमिया बाग पेड़ कटान प्रकरण से जुड़े कुछ अन्य लोगों और प्रॉपर्टी कारोबारियों के ठिकानों पर भी आयकर विभाग की टीमों ने दस्तक दी है। हालांकि इस सर्वे में विभाग को क्या हाथ लगा है और कार्रवाई के पीछे की असल वजह क्या है, इस पर अधिकारियों ने पूरी तरह चुप्पी साथ रखी है। आधिकारिक पुष्टि न होने के बावजूद शहर के व्यापारिक गलियारों में दिनभर इस छापेमारी को लेकर तरह-तरह के कयास लगते रहे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *