Breaking
13 Nov 2026, Fri

ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला: मंत्री अनिल राजभर

'सपा में मतभेद चरम पर, हर नेता अलग-अलग बयान दे रहा', मंत्री अनिल राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

दूसरों को राय देने से पहले अखिलेश यादव अपना आचरण सुधारें: भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल

'लोगों को अपमानित करना अखिलेश यादव की फितरत', पूजा पाल का तीखा हमला

लखनऊ
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' को लेकर कहा कि इससे भाजपा के चुनावी अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। वहीं, यूपी भाजपा की उपाध्यक्ष पूजा पाल ने कहा कि अखिलेश यादव को अपना आचरण सुधारने की जरूरत है। वो हमेशा दूसरों को अपमानित करते हैं।

ये भी पढ़ें :  आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

अनिल राजभर ने कहा कि भाजपा ने जमीन पर चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनता का जिस तरह समर्थन मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि पार्टी को किसी नए गठबंधन से चुनौती नहीं मिलने वाली। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अविश्वास के शिकार हैं। उनकी पार्टी में इस वक्त भयानक असंतोष है। यही वजह है कि सपा के नेता अलग-अलग बयान दे रहे हैं। सपा को पहले अपनी पार्टी को संभालने पर ध्यान देना चाहिए।

ये भी पढ़ें :  रोजगार महाकुम्भ-2025 का शुभारंभ: मंत्री अनिल राजभर ने झण्डी दिखाकर प्रचार रथ को किया रवाना

'सपा राज में सबसे ज्यादा दलितों का शोषण हुआ'
अनिल राजभर ने कहा कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तब सपा के गुंडे दलितों की जमीनों पर कब्जा करते थे। दलित महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं आम थीं। अखिलेश यादव खुद अपने मंत्री आजम खान से अंबेडकर जी को भूमाफिया कहलवाते थे। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपनी पार्टी के शासनकाल और नेताओं के बयानों पर भी विचार करना चाहिए।

ये भी पढ़ें :  यूपी-यामानाशीः तकनीक के साथ नई युवा संस्कृति संजय शर्मा, सदस्य, उत्तर प्रदेश विधानसभा

'पहले अपना आचरण देखे अखिलेश यादव'
पूजा पाल ने कहा कि अखिलेश यादव को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपना आचरण देखना चाहिए। अखिलेश यादव ने पत्रकारों, पुलिसकर्मियों और दलित समाज के लोगों को कई बार अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी वर्गों के लिए काम किया है और सरकार सभी को साथ लेकर चल रही है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *