सनातन को गाली देना, घुसपैठियों को गले लगाना ही अखिलेश की असली पहचानः बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह
‘कलयुग के मारीच हैं अखिलेश यादव, 2027 में जनता करेगी सफाया’, भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी का सपा प्रमुख पर तीखा हमला
‘जो अपनी पत्नी के अपमान पर चुप रहा, वो जनता के हक की लड़ाई क्या लड़ेगा’, अखिलेश पर अंकुश त्रिपाठी ने साधा निशाना
लखनऊ
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन के पीछे अखिलेश यादव की जिन्नावादी मानसिकता है। वो हिंदुओं को बांटना चाहते हैं। वहीं, बीजेपी प्रवक्ता अंकुश त्रिपाठी ने सपा पर तुष्टीकरण और अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि 2027 में यूपी की जनता अखिलेश यादव को करारा जवाब देगी।
दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि जिस तरह जिन्ना ने देश को बांटने का काम किया था, उसी तरह अखिलेश यादव अब हिंदू समाज को बांटने की राजनीति कर रहे हैं। सनातन को गाली देना, लोगों को अपमानित करना और घुसपैठियों से गले मिलना ही अखिलेश यादव की पहचान है।
‘कलयुग के मारीच हैं अखिलेश यादव’
अंकुश त्रिपाठी ने कहा कि भेदभाव और तुष्टीकरण की राजनीति अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के डीएनए में है। उन्होंने अखिलेश यादव को कलयुग का मारीच बताते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता सपा का सफाया कर देगी। बीजेपी प्रवक्ता ने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपनी पत्नी के अपमान का हिसाब नहीं ले सका, वह प्रदेश की जनता के हक की लड़ाई क्या लड़ेगा?
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com