Breaking
13 Nov 2026, Fri

डायल-112 जवानों ने ग्रामीणों की मदद से कुएँ में कूदे व्यक्ति को बाहर निकालकर अस्पताल पहुँचाया

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज

भोपाल
मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा आपात परिस्थितियों में त्वरित सहायता पहुँचाकर लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में टीकमगढ़ जिले के थाना बल्देवगढ़ क्षेत्र में डायल-112 के जवानों ने तत्परता, साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए कुएँ में कूदे एक 35 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुँचाया।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विभागीय समीक्षा

12 नवंबर की रात्रि लगभग 10 बजे ग्राम सूरजपुर खास की है। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कुएँ में गिर गया है और तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

ये भी पढ़ें :  एशियन गेम्स में मध्यप्रदेश के जय मीना ने रचा इतिहास

डायल-112 स्टाफ आरक्षक श्री शिवकुमार मौरे एवं पायलट श्री रविंद्र सिंह यादव ने मौके पर पहुँचकर पाया कि पारिवारिक विवाद के चलते अवसादग्रस्त होकर 35 वर्षीय व्यक्ति ने कुएँ में छलाँग लगा दी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जवानों ने बिना समय गंवाए ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कार्य शुरू किया और व्यक्ति को कुएँ से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद डायल-112 जवानों ने तत्काल एफआरव्ही वाहन से व्यक्ति को शासकीय अस्पताल बल्देवगढ़ पहुँचाकर भर्ती कराया। डायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया, साहस और मानवीय संवेदनशीलता से व्‍यक्ति को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *