Breaking
14 Nov 2026, Sat

साध्वी हर्षा रिछारिया हुईं ऑनलाइन बुलिंग का शिकार, भोपाल साइबर क्राइम में दर्ज कराई शिकायत

भोपाल 
प्रयागराज महाकुंभ के दौरान चर्चा में आईं साध्वी हर्षा रिछारिया ने इंटरनेट मीडिया पर अपने खिलाफ की जा रही कथित अभद्र टिप्पणियों और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित किए जाने को लेकर शुक्रवार को भोपाल स्थित राज्य साइबर क्राइम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने आरोप लगाया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से उनकी फर्जी तस्वीरें और वीडियो तैयार कर उनकी छवि धूमिल करने की साजिश की जा रही है।

चरित्र पर सवाल उठाना गलत- साध्वी
पत्रकारों से चर्चा करते हुए हर्षा रिछारिया ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणियां देख रही हैं। उनका कहना है कि मौजूदा दौर में किसी महिला के चरित्र पर सवाल उठाना और व्यक्तिगत हमले करना आसान हो गया है। एआई के दुरुपयोग से फर्जी फोटो और वीडियो बनाकर किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें :  “सेवा, जनसंवाद और जनभागीदारी का संदेश लेकर आगे बढ़ रही सेवा संकल्प यात्रा” — राज्य मंत्री जायसवाल

महिलाओं को किया जा रहा टारगेट
उन्होंने कहा कि महिलाएं एक सीमा तक ऐसी बातों को नजरअं
दाज करती हैं, लेकिन जब मामला हद से गुजर जाता है तो कानूनी कार्रवाई जरूरी हो जाती है। उन्होंने पुलिस को शिकायती आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ जल्द कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है।

ये भी पढ़ें :  Ladli Behna Yojana: 9 नवम्बर कोआएगी लाड़ली बहना योजना की 18 वीं किस्त, खाते में आएंगे 1250 रुपये

हर्षा ने कहा कि उनका उद्देश्य इस शिकायत के माध्यम से उन महिलाओं को भी हिम्मत देना है, जो ऑनलाइन उत्पीड़न का सामना करने के बावजूद चुप रहती हैं।

महाकुंभ से अब तक परेशान कर रहे लोग
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने के पहले दिन से ही उन्हें निशाना बनाया जाने लगा था। दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि दूसरे धर्मों के लोगों से अधिक उनके अपने ही धर्म के कुछ लोगों ने, जिन्हें वह परिवार के समान मानती थीं और जो स्वयं को सनातनी कहते हैं, उनके खिलाफ टिप्पणियां कर चरित्र हनन का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें :  अब विद्यार्थियों की कॉपियों का मूल्यांकन मूल्यांकनकर्ताओं के घर पर नहीं, कॉलेजों में बनेंगे केंद्र

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *