मथुरा
दीपावली के बाद ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए शनिवार को बीड़ उमड़ी। शनिवार सुबह अपार भीड़ के कारण मंदिर के चारों ओर जाम के हालात बन गए। मंदिर के पट खुलने से पहले ही हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर के आसपास पहुंच गई। पट खुलते खुलते मंदिर की गलियों में पैर रखने की जगह भी नहीं बची।
भाईदूज से मंदिर के दर्शन समय में बदलाव होता आया है। लेकिन, इसबार उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति और मंदिर सेवायतों ने दर्शन समय बदलाव की अपनी अपनी अलग समयसारिणी जारी कर दी। लेकिन, भाईदूज के दिन समिति द्वारा तय समय सुबह 8 बजे से पांच मिनट पहले 7.55 पर ही मंदिर सेवाधिकारी ने ठाकुरजी के पट खोले। जिसका बड़ा लाभ श्रद्धालुओं को जल्द दर्शन मिलकर हुआ। जबकि सेवायतों की जारी समय सारिणी के अनुसार सुबह 8.45 बजे पट खुलने थे।
भोगराग में भी बदला
ठाकुरजी के दर्शन समय में भाईदूज से बदलाव के साथ भोगराग में भी बदलाव हो गया। मंदिर सेवायत श्रीनाथ गोस्वामी के अनुसार ठाकुरजी को अब मोटे कपड़े की पोशाक धारण करवाई जा रही है और भोग में तरल पदार्थाेंं की मात्रा में कमी करके गरिष्ठ व्यंजनों की मात्रा में वृद्धि की गई है। इसके साथ ही केसर दूध, सूखे मेवा की मात्रा ठाकुरजी के भोग में बढ़ा दी गई है। ताकि सर्दी का प्रभाव ठाकुरजी पर न पड़ सके।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com