Breaking
14 Nov 2026, Sat

लखनऊ की एरा यूनिवर्सिटी में जुटे चिकित्सा विशेषज्ञ, पर्सनलाइज्ड मेडिसिन के 5वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

अलीगढ़

एरा यूनिवर्सिटी में 13-14 नवंबर 2026 को इंडियन सोसाइटी ऑफ  पर्सनलाइज्ड मेडिसिन  (आईएसपीएम) के तत्वावधान में पर्सनलाइज्ड मेडिसिन पर 5वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (आईएसपीएमकॉन-2026)  का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन प्रेडिक्ट प्रिवेंट, पर्सनलाइज, शेपिंग द फ्यूचर ऑफ  हेल्थ (अनुमान लगाए, रोकथाम करें, व्यक्तिगत बनाएं, स्वास्थ्य के भविष्य को आकार देना) विषय पर केंद्रित है। इसमें देश-विदेश के जाने माने विशेषज्ञ, शोधकर्ता, शिक्षाविद और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों ने पर्सनलाइज्ड मेडिसिन के क्षेत्र में हो रहे नए विकास और प्रगति पर अपनी बात रखी।

ये भी पढ़ें :  भारतीय नौसेना को मिला पहला स्वदेशी 3D एयर सर्विलांस रडार, अब आसमान से नहीं बच पाएंगे दुश्मन

सम्मेलन का उद्घाटन 13 नवंबर दिन शुक्रवार को एरा विश्वविद्यालय की उप कुलपति प्रोफेसर फरजाना मेहदी ने किया। इस मौके पर सीरम एडीएमए स्क्रीनिंग टेस्ट किट के एक प्रोटोटाइप को लॉन्च किया गया, जिसे हृदय रोगों  के जोखिम का जल्द पता लगाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह प्रोटोटाइप उन लोगों की जल्दी पहचान करने के लिए सुलभ स्क्रीनिंग तरीके विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिन्हें हृदय रोगों का अधिक खतरा हो सकता है।

ये भी पढ़ें :  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारतीय वायुसेना दूर देश के दुश्मनों को उनके घर में मार गिराने में सक्षम

उदघाटन सत्र का मुख्य आकर्षण एरा यूनिवर्सिटी में दो उन्नत अनुसंधान सुविधाओ का शुभारंभ रहा। नैनो बायोटेक्नोलॉजी प्रयोगशाला का उद्घाटन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इंटरडिसिप्लिनरी नैनो टेक्नोलॉजी सेंटर के संस्थापक निदेशक प्रोफेसर अबसार अहमद ने किया। वहीं जेब्राफिश फंक्शनल जिनोमिक्स प्रयोगशाला का उद्घाटन कतर यूनिवर्सिटी कतर के प्रोफेसर गैयाथ नसरल्लाह और सिदरा मेडिसिन कतर की डॉ सहर ईसा दाआस की उपस्थिति में किया गया। एरा विश्वविद्यालय की कुलपति अब्बास अली मेहदी ने बताया कि  ये सुविधाएं अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करेंगी और नैनो बायोटेक्नोलॉजी, फंक्शनल जिनोमिक्स तथा पर्सनलाइज्ड मेडिसिन के क्षेत्रों में विभिन्न विषयों को मिलाकर किए जाने वाले वैज्ञानिक अनुसंधानों को बढ़ावा देंगी —-

ये भी पढ़ें :  पोस्ट ऑफिस RD स्कीम से पाएं 16 लाख रुपये तक का फंड, बस करना होगा यह निवेश

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *