Breaking
15 Nov 2026, Sun

महाकाल मंदिर में VIP प्रोटोकॉल पर बवाल, विधायक पुत्र ने चांदी द्वार तक बनाई रील; 5 लाख का जुर्माना

उज्जैन

महाकालेश्वर मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. मंदिर में मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाने पर प्रतिबंध है, खासकर चांदी द्वार और नंदी हॉल जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में. लेकिन आरोप है कि यह नियम आम श्रद्धालुओं के लिए तो सख्त हैं, जबकि रसूखदारों के सामने व्यवस्था बेबस नजर आती है. दरअसल, भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले में महाकाल मंदिर प्रशास ने सख्त एक्शन लिया है. सुरक्षा एजेंसी पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है और 3 सुरक्षाकर्मियों को सस्पेंड किया है। 

करीब एक सप्ताह पुराने बताए जा रहे इस वीडियो में रुद्राक्ष शुक्ला नीलकंठ द्वार से मंदिर में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं. उनके पहुंचते ही ई-कार्ट की व्यवस्था की जाती है और मंदिर परिसर में मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू हो जाती है. वीडियो में रुद्राक्ष शुक्ला चांदी द्वार तक मोबाइल से रील बनाते नजर आते हैं. इतना ही नहीं, चांदी द्वार पर पूजन-अभिषेक और आरती के दौरान भी मोबाइल से वीडियो बनाया गया. इस दौरान मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मी उन्हें रोकने के बजाय प्रोटोकॉल के तहत दर्शन कराने और उनकी आवभगत में जुटे दिखाई दिए. वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। 

ये भी पढ़ें :  सेवा संकल्प अभियान- प्रदेशभर में होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

मामले को गंभीरता से लेते हुए मंदिर समिति ने सुरक्षा एजेंसी कोर कंपनी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. वहीं, ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने कार्रवाई की पुष्टि की है। 

महामंडलेश्वर शेलशनंद महाराज ने की आलोचना
महामंडलेश्वर शेलशनन्द गिरी जी महाराज ने इसकी आलोचना की. उन्होंने कहा, “हम लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि महाकालेश्वर मंदिर की भी आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था वैश देवी जैसी हो. अन्य बड़े मंदिरों की तरह हो. केंद्रीय या सशस्त्र बलों के हाथों सुरक्षा और व्यवस्था दी जाए. यही उचित होगा. हम लगातार इसे लेकर विवाद देख रहे हैं. भक्तजन हमसे पूछते हैं कि फलाना नेता का तो अंदर तक जाना होता है उसकी रील भी बन जाती है वहां के फोटो भी हो जाते हैं और हम गलती से मोबाइल साथ में रख लेते हैं तो हमारे साथ दुर्व्यवहार होता है. समान नियम होना चाहिए ना? लगातार दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही है। 

ये भी पढ़ें :  रसिक दुलारी की PM रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऊंचाई से गिरने के बाद सिर समेत कई हिस्सों में गंभीर चोटें

महामंडलेश्वर रविंद्र पुरी महाराज के साथ भी हुई थी अभद्रता
इस पूरे मामले ने मंदिर प्रशासन के दोहरे रवैये की चर्चा भी तेज कर दी है. गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पहले ही अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर रविंद्र पुरी महाराज के साथ मंदिर में चांदी द्वार के पास अभद्रता का मामला सामने आया था. आरोप था कि चेकिंग के नाम पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें काफी देर तक इंतजार कराया और चांदी द्वार से प्रवेश देने में आनाकानी की. ऐसे में सवाल उठता है कि जब संतों और आम श्रद्धालुओं के लिए नियमों का सख्ती से पालन कराया जाता है, तो फिर रसूखदारों के लिए नियमों में ढील क्यों? क्या महाकाल मंदिर में सुरक्षा और अनुशासन के नियम सभी के लिए समान हैं, या फिर यहां भी वीआईपी रसूख के आगे व्यवस्था झुक जाती है?

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *