Breaking
15 Nov 2026, Sun

दिलजीत दोसांझ के शो पर सुरक्षा का पहरा, 500 जवान तैनात; ड्रोन से होगी निगरानी

 इंदौर
 पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले लाइव कॉन्सर्ट को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है. कॉन्सर्ट की सुरक्षा के लिए 500 से ज्यादा पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी. आयोजन स्थल से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों और नाकों तक पुलिस की पैनी नजर रहेगी. आयोजन स्थल पर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) की टीमें लगातार जांच कर रही हैं। 

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वरिष्ठ साहित्यकार देवकीनन्दन खत्री को दी श्रद्धांजलि

जानकारी के मुताबिक, BDS की टीम दिन में तीन से चार बार आयोजन स्थल की जांच कर रही है. इसके अलावा क्राइम ब्रांच और बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीमें भी मौके पर तैनात रहेंगी. कॉन्सर्ट के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं. आयोजन स्थल के आसपास ड्रोन के जरिए निगरानी की जाएगी. शहर के प्रमुख चौराहों, प्रवेश मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा. आयोजन स्थल पर पुलिस के साथ निजी सुरक्षा एजेंसियों के जवान भी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

ये भी पढ़ें :  विकसित यूपी @2047 : आत्मनिर्भर हो रही नारी, बम्पर हुआ व्यापार'

धमकी भरे ई-मेल में कॉन्सर्ट का भी जिक्र
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर सुरक्षा बढ़ाने की सबसे बड़ी वजह शहर में लगातार मिल रही बम से उड़ाने की धमकियां हैं. अब तक इंदौर में तीन बार इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं. हाल ही में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सचिवालय को भी धमकी भरा ई-मेल मिला था. इस ई-मेल में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का भी जिक्र किया गया था. धमकी भरे ई-मेल के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहतीं। 

मुंबई के कॉन्सर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी
फिलहाल पुलिस प्रशासन का पूरा फोकस 15 नवंबर को होने वाले इस बड़े आयोजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने पर है. कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं. इसके बाद, 27 नवंबर को मुंबई में भी दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट होना है. इस कॉन्सर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद मुंबई की सुरक्षा और जांच एजेंसियां अलर्ट पर हैं। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *