Breaking
15 Nov 2026, Sun

U19 एशिया कप में बांग्लादेशी खिलाड़ी ने चूमा पाकिस्तानी झंडा, 1971 के नरसंहार को लेकर भड़के लोग

नई दिल्ली
अंडर 19 एशिया कप 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है लेकिन खिताबी मुकाबले से ठीक पहले मैदान की एक घटना ने सोशल मीडिया पर नया बवाल खड़ा कर दिया है। गुरुवार को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान एक बांग्लादेशी क्रिकेटर विवादों के घेरे में आ गया। मैच शुरू होने से ठीक पहले जब दोनों टीमों के खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए मैदान पर जा रहे थे तभी बांग्लादेश के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के झंडे को चूम लिया जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी झंडे को चूमने के बाद उस खिलाड़ी ने बगल में मौजूद बांग्लादेश के झंडे को भी सलामी देकर सम्मान किया। हालांकि यह क्रिकेट फैंस को बिल्कुल रास नहीं आया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस हरकत को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और खिलाड़ी की इस हरकत पर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई फैंस ने इस व्यवहार की आलोचना करते हुए यहां तक मांग उठाई है कि ऐसे खिलाड़ियों को भविष्य में भारत आकर आईपीएल जैसी लीग में खेलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें :  महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 की मेजबानी करेगा पाकिस्तान, भारत के मैच UAE में कराने की तैयारी

1971 में हुआ था लाखों लड़कियों का रेप
सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर हो रही भारी आलोचना के पीछे 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम का वह काला इतिहास भी है जिसे आज तक भुलाया नहीं जा सका है। उस युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना और स्थानीय रजाकार मिलिशिया द्वारा लगभग दो से चार लाख बंगाली महिलाओं और लड़कियों के साथ सुनियोजित तरीके से यौन हिंसा और अत्याचार को युद्ध के हथियार के रूप में इस्तेमाल किया गया था।

ये भी पढ़ें :  रियान रिक्लेटन ने 25 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा, हुए आउट, मुंबई को लगा दूसरा झटका

पहले भी हो चुकी है ऐसी हरकत
यह पहला मौका नहीं है जब बांग्लादेशी क्रिकेट से जुड़ा कोई शख्स पाकिस्तानी झंडे को लेकर विवादों में घिरा हो। इससे पहले एशियाई खेलों के दौरान भी एक ऐसा ही वाकया सामने आया था जब पाकिस्तान के खिलाफ एक अहम मुकाबले के दौरान बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान निगार सुल्ताना सुर्खियों में आ गई थीं। उस समय जमीन पर गिरे पाकिस्तानी झंडे से जुड़े एक घटनाक्रम के बाद निगार सुल्ताना को भी फैंस की भारी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें :  घरेलू मुकाबले में हमें युवाओं को तैयार करने में मदद मिलेगी : रोहित राजपाल

9 विकेट से जीता था पाकिस्तान
इस मैदान के बाहर के विवाद से अलग अगर खेल के नतीजों पर नजर डालें तो पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान की अंडर 19 टीम ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाया। दूसरी ओर, भारतीय अंडर-19 टीम ने भी दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को मात देकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *