Breaking
15 Nov 2026, Sun

विराट कोहली से बातचीत के बाद बदली विल यंग की बल्लेबाजी, जड़ दिया करियर का सबसे बड़ा वनडे शतक

माउंट माउंगानुई
 न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी को न्यूजीलैंड की जीत का श्रेय मिला, लेकिन इसकी शुरुआत विल यंग ने शतक लगाकर की थी। उनकी शतकीय पारी के दम पर ही न्यूजीलैंड ने 300 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया था। मैच दौरान उन्होंने खुलासा किया कि विराट कोहली के साथ मैदान पर हुई एक छोटी सी बातचीत के बाद वह बेहतर तरीके से खेले और उन्हें शतक लगाने में मदद मिली।

यंग ने इस मुकाबले में 125 रन की शानदार पारी खेली और न्यूजीलैंड को 333 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि जब लगातार दो गेंदों पर उनके कैच छूटे तो विराट उनके पास आए। इसके बाद दोनों के बीच हुई बातचीत ने माहौल को हल्का कर दिया।

क्या कभी एक ओवर में दो बार कैच छूटा है?
विल यंग ने मैच के बाद बताया कि लगातार दो कैच छूटने पर उनकी पहली प्रतिक्रिया निराशा और राहत का मिश्रण थी। पहले कैच के छूटने पर उन्हें थोड़ी निराशा हुई, लेकिन साथ ही राहत भी मिली। दूसरे कैच के छूटने पर उन्होंने इसे हंसी में टाल दिया। यंग ने कहा, 'विराट मेरे पास आए और मैंने उनसे पूछा कि क्या आपका कभी एक ओवर में दो बार कैच छूटा है? वह हंसने लगे और उन्होंने कहा कि नहीं। इसके बाद मैंने उस बात को वहीं छोड़ दिया और अगली गेंद पर ध्यान लगाया।' यंग के मुताबिक, इस घटना के बाद उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में भी बदलाव किया। उन्हें महसूस हुआ कि वह क्रीज पर कुछ ज्यादा ही रुककर खेल रहे थे। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजों की तरफ कदम बढ़ाकर और शरीर का वजन गेंद की दिशा में ले जाकर शॉट खेलने का फैसला किया। यह बदलाव उनके पक्ष में गया।

ये भी पढ़ें :  भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की लगभग एक साल बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में होगी वापसी

यंग ने खेली करियर की सबसे बड़ी वनडे पारी
विल यंग ने इस मुकाबले में 125 रन बनाए। यह उनका वनडे क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर और पांचवां शतक था। उन्होंने अपनी पारी को लेकर कहा कि शुरुआत में थोड़ी किस्मत ने उनका साथ दिया, लेकिन इसके बाद उन्होंने क्रीज पर टिके रहने और साझेदारियां बनाने पर ध्यान दिया। यंग ने कहा, 'सबसे पहले तो थोड़ी राहत महसूस हुई। क्रीज पर समय बिताना शानदार रहा। शुरुआत में थोड़ी किस्मत ने मेरा साथ दिया, लेकिन मैं टिके रहने में सफल रहा और बीच में कुछ अच्छी साझेदारियों की मदद से बड़ा स्कोर बना सका।'

ये भी पढ़ें :  बाल-बाल बचे सांसद राधेश्याम कार पर गिरी बिजली, कार्यक्रम में शामिल होने आए थे सरायपाली

सीफर्ट और फिन एलन के साथ साझेदारियों को बताया अहम
यंग ने अपनी पारी के दौरान टीम के दूसरे बल्लेबाजों के योगदान की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि ओपनिंग में टिम सीफर्ट के साथ बल्लेबाजी करना शानदार अनुभव रहा। सीफर्ट ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। यंग ने फिन एलन का जिक्र करते हुए बताया कि जब वह बल्लेबाजी के लिए आए तो उन्होंने मुस्कुराते हुए और खेल का आनंद लेते हुए खेलने की बात कही थी। यंग के मुताबिक, टीम की इन्हीं साझेदारियों की वजह से न्यूजीलैंड 333 रन तक पहुंचने में सफल रहा।

ये भी पढ़ें :  Aadhaar हुआ पूरी तरह डिजिटल! अब फोटो कॉपी नहीं, मोबाइल से होंगे नंबर-एड्रेस अपडेट — जानें नए App के 5 बड़े फायदे

333 रन के स्कोर से संतुष्ट थे यंग
यंग ने माना कि पारी के एक समय न्यूजीलैंड की टीम इससे भी बड़ा स्कोर बनाना चाहती थी, लेकिन लगातार विकेट गिरने के कारण ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि 333 रन तक पहुंचना भी अच्छा स्कोर था। यंग ने बताया कि आंकड़ों के मुताबिक पहली पारी में जीत का औसत स्कोर 314 रन के आसपास था, इसलिए उन्हें उम्मीद थी कि 333 रन पर्याप्त साबित होंगे।

भारत की बल्लेबाजी 89 रन पर सिमटी
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 333 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के सामने पूरी तरह बिखर गई और 89 रन पर ऑलआउट हो गई। हेनरी ने 27 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। भारत को 244 रन से हार का सामना करना पड़ा। विल यंग की 125 रन की पारी ने न्यूजीलैंड को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, जबकि दूसरी पारी में गेंदबाजों ने भारत को कोई मौका नहीं दिया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *