Breaking
15 Nov 2026, Sun

जातिगत जनगणना का दूसरा चरण आज से शुरू, 16 नवंबर से खुद भी दर्ज करा सकेंगे जानकारी

लखनऊ
 जनगणना का दूसरा चरण सोमवार से शुरू होगा। 1931 के बाद पहली बार इसमें जातियों की गिनती भी की जाएगी। हालांकि, लोग अपनी जाति बताने के लिए बाध्य नहीं होंगे। अलबत्ता वे अपनी गणना करवाने से इनकार नहीं कर सकेंगे। प्रगणक घर-घर आकर गिनती करें इसके पहले सोमवार से 15 दिन तक लोगों को अपनी गिनती खुद करवाने का मौका दिया जाएगा। मोबाइल एप या वेबसाइट www.se.census.gov.in पर जाकर 16 से 30 नवंबर तक अपनी गिनती करवा सकेंगे।

यूपी की जनगणना निदेशक और मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा ने शनिवार को बताया कि एक दिसंबर से जब प्रगणक घर-घर जाकर लोगों की जातिवार गिनती करेंगे तो उस दौरान घर के हर सदस्य के लिए 40 सवाल पूछे जाएंगे। सभी लोगों को जवाब देना जरूरी होगा और घर में रहने वाले लोगों की संख्या के मुताबिक इसमें वक्त लगेगा। ऐसे में इस लंबी प्रक्रिया के पहले ही लोग स्वगणना के मुताबिक अपने समय और सुविधा के मुताबिक अपनी गिनती करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान में तूफानी बारिश और आंधी का कहर, जयपुर में दो की मौत और फसलों को भारी नुकसान

उन्होंने बताया कि जनगणना में शामिल होना किसी भी व्यक्ति के लिए वैकल्पिक नहीं है। उसे अनिवार्य रूप में इस प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा। सभी सवालों के जवाब देने होंगे। अगर कोई व्यक्ति इस प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेता है और इस तरह की कोई जानकारी मिलती है तो स्थानीय प्रशासन की मदद ली जाएगी। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि जनगणन के पहले चरण में जब मकानों की गिनती हुई थी, तब किसी भी व्यक्ति ने प्रक्रिया का हिस्सा होने से मनाही नहीं की थी।

बताई गई जाति ही दर्ज होगी
शीतल ने बताया कि जनगणना में हिस्सेदारी भले ही बाध्यकारी हो, लेकिन जाति बताना व्यक्ति की अपनी इच्छा पर होगा। वह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य, पिछड़ा वर्ग की विभिन्न जातियों में अपनी जो जाति बताएगा प्रगणक उसे दर्ज करेंगे या स्वगणना में वह खुद अपनी जाति दर्ज कर सकता है। कोई व्यक्ति अगर जाति व्यवस्था में विश्वास नहीं रखता है, तो वो जाति न बताने का भी विकल्प चुन सकता है।

ये भी पढ़ें :  योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी, बिहार से दबोचा गया मौलाना, बहराइच पुलिस ने भेजा जेल

सवालों का स्वरूप

– प्रश्न 1 से 3 तक : मूल जानकारी: यथा – नाम, लिंग

– प्रश्न 4 से 8 तक : जनसांख्यिकीय विशेषताएं: जन्म तिथि, आयु, वैवाहिक स्थिति, पति या पत्नी के बारे में जानकारी

– प्रश्न 9 से 13 तक: सामाजिक विशेषताएं: यथा- धर्म, जाति, पिता, माता, दिव्यांगता के बारे में

– प्रश्न 14 से 17 तक: भाषा एवं शिक्षा: यथा- मातृभाषा, साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, शिक्षा आदि।

– प्रश्न 18 से 25 तक: कार्य स्थिति, गतिविधि, उद्योग, कामगार वर्ग

– प्रश्न 26 से 30 तक :जन्म स्थान, अंतिम निवास, निवास की वजह,

– प्रश्न 31 से 33 तक : जीवित बच्चे, अब तक जन्मे बच्चे, पिछले वर्ष जन्मे बच्चे आदि।

– प्रश्न 34 से 40 तक : कोविड टीकाकरण, बैंक खाते आदि

सबकी गिनती होगी
उन्होंने बताया कि यूपी में रहने वाले सभी लोगों की गिनती होगी। किसी भी मकान में स्थाई रूप से रहने वाले सभी लोग गिने जाएंगे। अगर घर में कोई नौकर, किराएदार या रिश्तेदार भी स्थाई रूप से रह रहा है तो उसे वहीं गिना जाएगा। यह नागरिकों की गिनती नहीं, बल्कि जनता की गिनती है। ऐसे में कोई छोड़ा नहीं जाएगा। जेल, वृद्धाश्रम, अनाथालय आदि स्थलों पर भी रहने वाले गिने जाएंगे।

ये भी पढ़ें :  भारत में हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल रन, जींद-सोनीपत रूट पर दिखी नई तकनीक की झलक

आधार, मोबाइल वोटर कार्ड की भी जानकारी
गिनती के दरमियान लोगों से आधार, मोबाइल नंबर, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट के बारे में जानकारी मांगी जाएगी। जानकारी के दौरान किसी भी तरह के प्रपत्र नहीं लिए जाएंगे। बैंक एकाउंट के बारे में भी पूछा जाएगा, लेकिन खाता संख्या नहीं बताना है। चार जनवरी तक जातिगत जनगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चार तारीख को सूर्यास्त के बाद बेघरों की गिनती की जाएगी। सड़क, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों आदि स्थलों पर जाकर इन्हें गिना जाएगा।

1855 पर करें शिकायत
स्वगणना या जनगणना में किसी तरह की दिक्कत हो तो वो 1855 पर शिकायत दर्ज करवा सकता है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *