Breaking
15 Nov 2026, Sun

राजस्थान की 87 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, सरकार ने 9321 करोड़ के राहत पैकेज का किया ऐलान

जयपुर
राजस्थान में मानसून के दौरान औसत से करीब 20 प्रतिशत कम बारिश होने के कारण सूखे की स्थिति गंभीर हो गई है। प्रदेश के 15 जिलों की 87 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। इनमें 73 तहसीलें गंभीर और 14 मध्यम सूखाग्रस्त श्रेणी में शामिल हैं। प्रभावित किसानों, पशुपालकों और आमजन को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने 9321 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आपदा प्रबंधन, राहत एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में इसकी जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल, सिंचाई, पशुओं के लिए चारा और रोजगार के इंतजाम प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें :  वेटिंग क्लॉज का बहाना नहीं चला! MP उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी पर ठोका जुर्माना

मुख्यमंत्री ने कहा कि सूखे की स्थिति को देखते हुए राहत कार्यों में किसी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करें और जिला प्रशासन के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें, ताकि प्रभावित लोगों तक समय पर सहायता पहुंच सके। उन्होंने कम बारिश वाले जिलों में जरूरत के अनुसार चारा डिपो संचालित करने और गौशालाओं के माध्यम से भी पशुओं के लिए पर्याप्त चारे एवं पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

किसानों को फसल खराबे के आधार पर मिलेगी राहत
बैठक में मुख्यमंत्री ने खरीफ फसलों को हुए नुकसान का गिरदावरी के आधार पर आकलन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्रों में फसल खराबे की रिपोर्ट तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया, ताकि नुकसान झेलने वाले किसानों को राहत मिल सके। इसमें काश्तकारों के साथ खातेदारी भूमि पर खेती करने वाले किसानों के अलावा अन्य प्रभावित किसानों की स्थिति का भी आकलन करने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-कोटा की नारकोटिक्स टीम ने ड्रग तस्करों को चित्तौड़गढ़ में पकड़ा, 911 किलो डोडा चूरा बरामद

पेयजल और सिंचाई व्यवस्था पर विशेष जोर
सूखाग्रस्त क्षेत्रों में पेयजल संकट से निपटने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को कंटीजेंसी प्लान के तहत पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा गया है। जरूरत पड़ने पर पेयजल परिवहन के इंतजाम भी किए जाएंगे। वहीं, ऊर्जा विभाग को ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शन प्राथमिकता से जारी करने के निर्देश दिए गए, जिससे प्रभावित इलाकों में सिंचाई और पेयजल व्यवस्था को मजबूती मिल सके।

ये भी पढ़ें :  तिरुपति बालाजी दर्शन: अनंत अंबानी ने मुंडन कर भगवान के चरणों में अर्पित किए बाल

रोजगार और पशुपालकों की आजीविका पर फोकस
मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास विभाग को प्रभावित जिलों में वीबी-जी राम जी, राजीविका और आवासीय योजनाओं के माध्यम से रोजगार एवं आजीविका से जुड़े कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। इससे ग्रामीण परिवारों को आर्थिक संबल मिल सकेगा। पशुपालकों के लिए चारे की उपलब्धता और गौशालाओं में व्यवस्थाओं को भी प्राथमिकता देने को कहा गया।

बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा, आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर ए. सावंत सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *