Breaking
14 Nov 2026, Sat

IPL ट्रेड में बड़ा उलटफेर! राजस्थान और लखनऊ के बीच मोहम्मद शमी-सैम करन की अदला-बदली की चर्चा

नई दिल्ली
आईपीएल ट्रेड विंडो में एक बड़े उलटफेर की सुगबुगाहट तेज हो गई है जहां राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली को लेकर गंभीर बातचीत चल रही है। क्रिकबज की ताजा रिपोर्ट के अनुसार इस संभावित मल्टी-प्लेयर डील में लखनऊ के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और राजस्थान के इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन शामिल हैं। इसके अलावा, लखनऊ के बाएं हाथ के स्पिनर मणिमारन सिद्धार्थ को भी इस प्रस्ताव का हिस्सा बनाए जाने की चर्चा है।

यशस्वी जायसवाल के नाम की चर्चा
इस पूरी बातचीत का सबसे चौंकाने वाला पहलू राजस्थान रॉयल्स के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम सामने आना है। दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच जायसवाल को लेकर भी मंथन हुआ है जहां राजस्थान की टीम बदले में लखनऊ से एक और भारतीय तेज गेंदबाज की मांग कर रही है। हालांकि, जायसवाल वाले हिस्से पर अभी तक दोनों टीमों के बीच अंतिम सहमति नहीं बन पाई है लेकिन खिलाड़ियों को इस संभावित बदलाव के बारे में पहले ही संकेत दे दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें :  क्रिस वोक्स ने बताया- एजबेस्टन में उन्हें बल्लेबाजी के लिए माकूल एक और पिच की उम्मीद है

मोहम्मद शमी को लाने के पीछे खास रणनीति
राजस्थान रॉयल्स की इस रणनीति के पीछे टीम संयोजन का एक बड़ा गणित छिपा हुआ है। राजस्थान के पास पहले से ही जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका और नांद्रे बर्गर जैसे तेज गेंदबाज मौजूद हैं। ऐसे में शमी को अपने खेमे में शामिल कर राजस्थान की टीम विदेशी कोटे से केवल आर्चर को तेज गेंदबाज के रूप में खिलाना चाहती है ताकि बाकी विदेशी स्लॉट्स का इस्तेमाल विशेषज्ञ बल्लेबाजों और ऑलराउंडर्स के लिए किया जा सके।

ये भी पढ़ें :  देश में हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर गैर-संक्रामक बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए जांच अभियान शुरू

सैम करन के आने से लखनऊ की टीम होगी मजबूत
दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए भी यह सौदा काफी फायदेमंद नजर आ रहा है। करीब 40 साल की उम्र के करीब पहुंचने के बावजूद मोहम्मद शमी ने साबित किया है कि वे मैच जिताने का दम रखते हैं लेकिन भारतीय तेज गेंदबाजों की भरमार होने के कारण लखनऊ शमी को रिलीज करने का जोखिम उठा सकती है। लखनऊ को अपनी टीम में संतुलन बनाने के लिए बेहतरीन ऑलराउंडर्स की सख्त जरूरत है जिसे सैम करन बखूबी पूरा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  मोर्ने मोर्कल ने देरी से पारी घोषित करने के फैसले को लेकर तोड़ी चुप्पी, इंग्लैंड के बैजबॉल से डरा भारत?

इस पूरे ट्रेड विंडो में यशस्वी जायसवाल का नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इससे पहले ऐसी खबरें भी आई थीं कि राजस्थान ने हार्दिक पंड्या को हासिल करने के लिए मुंबई इंडियंस को जायसवाल और रवि बिश्नोई का प्रस्ताव दिया था हालांकि बाद में हार्दिक अर्शदीप सिंह के बदले पंजाब किंग्स चले गए। ऐसा लग रहा है कि राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी के साथ जायसवाल की खतरनाक ओपनिंग जोड़ी को तोड़कर आगे बढ़ने का मन बना लिया है क्योंकि मौजूदा दौर में किसी विश्व स्तरीय भारतीय तेज गेंदबाज को हासिल करने के लिए फ्रेंचाइजियां बड़ा दांव खेलने से पीछे नहीं हट रही हैं।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *