दिपावली का पर्व भले ही खत्म हो गया, लेकिन नकली खाद्य पदार्थों की आवक नहीं रुकी है. और इसी कड़ी में नकली पनीर का फिर एक बार बड़ा खेल रायपुर रेलवे स्टेशन में जब्त किया गया है. खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की इस कार्रवाई में तकरीबन 300 किलो नकली पनीर पकड़ा गया है.
यह खेप मध्यप्रदेश के भोपाल से ट्रेन के जरिए रायपुर पहुंचा था. वहीं विभाग की टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है. साथ ही इसके मालिक का भी पता लगाया जा रहा है. खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी विनोद गुप्ता ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर मिला पनीर संदिग्ध है. जब्त किया गया माल में 150 किलो पनीर बालाजी एंटरप्राइजेज कंपनी का है. वहीं बाकी 150 किलो पनीर बिना किसी ब्रांड और लोगो के मिला है.
कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट का इंतजार
अधिकारी विनोद गुप्ता के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर प्रतिबंधित है. इसी के मद्देनजर विभाग ने संदिग्ध पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पनीर की गुणवत्ता और प्रकृति का खुलासा होगा. इसके बाद आगे नियमानुसार कार्रवाई होगी.
बता दें कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने महत्वपूर्ण एनालॉग पनीर और अन्य डेयरी एनालॉग उत्पादों के निर्माण, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन, वितरण और विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया है. हालांकि नकली पनीर को खपाने की कोशिशें जारी है. फिलहाल इस ताजा मामले में विभाग की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट का इंतजार करना होगा.
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com