Breaking
14 Nov 2026, Sat

Microsoft की सेवाएं 36 घंटे बाद बहाल, Outlook और Teams ने फिर से करना शुरू किया काम

 नई दिल्ली

Microsoft ने लंबे आउटेज के बाद अपनी सर्विस को दोबारा ठीक कर लिया है. लगभग 36 घंटे तक माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस काम नहीं कर रही थीं. अब सर्विस पूरी तरह से रिकवर कर चुकी हैं और अपना काम करना शुरू कर दिया है. इसमें Outlook, Teams, Copilot आदि के नाम शामिल हैं। 

माइक्रोसॉफ्ट ने शनिवार को जानकारी दी है कि 14 नवंबर को तकनीकी समस्या को ठीक किया जा चुका है. इसकी मदद से उन लाखों यूजर्स को फायदा होगा जिन्हें ऑफिस के टूल्स, ईमेल्स और दूसरी सर्विस इस्तेमाल करने में परेशानी आ रही थी। 

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सलियों ने की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या, मुखबिरी का लगाया आरोप

Microsoft के इस आउटेज के चलते दुनियाभर की कंपनियों को नुकसान हुआ है. एक अनुमान है कि इससे हर घंटे 94 लाख रुपये का नुकसान हो रहा था. पूरे 36 घंटे में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है. हालांकि अभी सही आकलन सामने नहीं आया है। 

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज में 70 देश प्रभावित
रिपोर्ट में बताया है कि इस आउटेज के चलते करीब 70 देश प्रभावित हुए हैं. माइक्रोसॉफ्ट के आउटेज के चलते कंपनियों, सरकारी संस्थानों और आम यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा.  माइक्रोसॉफ्ट ने बताया है कि अब उनके करोड़ों यूजर्स Outlook, Teams और Copilot यूजर्स सर्विस का फायदा उठा सकेंगे। 

ये भी पढ़ें :  चिकन नेक हो सकता है 150KM चौड़ा, रंगपुर डिविजन बनने से खत्म होगी टेंशन, 23 लाख हिंदुओं का गढ़

माइक्रोसॉफ्ट ने मांगी माफी 
माइक्रोसॉफ्ट ने इस बड़े आउटेज के लिए माफी मांगी है और इस पर एक डिटेल्स रिपोर्ट जारी करने का वादा किया है. रिपोर्ट में बताया जाएगा कि आखिर यह समस्या क्यों और कैसे हुई। 

12 नवंबर से ठप हुईं थीं सर्विस 
माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस 12 नवंबर से ठप हुईं थीं, उस समय यूजर्स को मेल बॉक्स एक्सेस करने में परेशानी आ रही थी. फिर यह समस्या आउटलुक, Teams, Copilot, SharePoint, planner, To do और अन्य ऑफिस एप्लीकेशन इस्तेमाल करने में परेशानी आने लगी. इस दौरान कई कंपनियों को करोड़ों रुपये का नुकसान भी हुआ है। 

ये भी पढ़ें :  सीएम योगी ने की गोसेवा,भवानी और भोलू को दुलारा, पुंज को भी खिलाया गुड़

तकनीकी समस्या को बताया है वजह 
माइक्रोसॉफ्ट ने इस घटना के पीछे की वजह एक तकनीकी समस्या को बताया है. कंपनी ने बताया कि नेटवर्क कैपिसिटी को अपग्रेड करने के दौरान यह समस्या सामने आई है. साथ ही कंपनी ने बताया इसमें साइबर अटैक और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एजेंट की कोई भूमिका नहीं थी। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *