Breaking
14 Nov 2026, Sat

UP में 1.27 करोड़ हिंदू वोटर कैसे घटे? CM योगी ने बताई इसकी बड़ी वजह

 लखनऊ

उत्तर प्रदेश में आगामी वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में 1 करोड़ 27 लाख हिंदू वोट कम हो गए हैं. उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है. इसके लिए बीजेपी ने राज्य में मतदाता जोड़ो अभियान की शुरुआत की है. पार्टी ने अगले एक महीने में प्रदेश के हर एक बूथ पर मतदाता जोड़ो अभियान चलाने का फैसला किया है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि जब प्रदेश में SIR प्रक्रिया चल रही थी उसी दौरान पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट भी बनने लगी थी. उस समय लोगों को लगा कि एक ही वोटर लिस्ट में नाम होना चाहिए इसलिए उन्होंने गांव की पंचायत वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा लिया. उन्होंने बताया कि इस तरह लोगों का नाम विधानसभा की वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं हो पाया। 

ये भी पढ़ें :  MP के 13 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, 16 में तेज बारिश

सीएम योगी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को यह समझा नहीं पाए कि पंचायत और विधानसभा की वोटर लिस्ट अलग-अलग होती है. इसलिए भ्रम की वजह से यह हुआ. मुख्यमंत्री ने बताया कि इन लोगों का नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने के लिए पार्टी अभियान चलाएगी. मुख्यमंत्री ने इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को अगले एक महीने तक पूरी ताकत के साथ इस अभियान में जुटने का निर्देश दिया है. सीएम योगी ने दूसरे प्रदेशों में रह रहे प्रवासी लोगों को भी वोटर बनाने के लिए अभियान चलाने को कहा है। 

ये भी पढ़ें :  पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स से युवाओं को मिल रहे रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव

बीजेपी का राज्यव्यापी अभियान
निर्वाचन आयोग 17 नवंबर को यूपी की सभी विधानसभा क्षेत्रों की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित करने वाला है. इसके साथ ही बीजेपी 16 से 18 नवंबर तक जिला स्तरीय बैठकें भी करने वाली है. पार्टी सभी जिलों में इस अभियान की तैयारी को लेकर बैठक होगी. इस बैठक में अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने की रणनीति बनेगी. 19-21 नवंबर तक बीजेपी विधानसभा स्तर पर बैठक करने वाली है. इस बैठक में सांसद, विधायक, एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर, ब्लॉक प्रमुख और अन्य जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें :  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर में 4.18 करोड़ से अधिक के 26 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

साथ ही, बीजेपी मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6 और फॉर्म 8 भी बांटने वाली है. कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन और ऑफलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बारे में समझाया जाएगा. मतदाताओं को सुविधाजनक स्थान पर नाम स्थानांतरित कराने के लिए फॉर्म-8 भरवाया जाएगा. कार्यकर्ता मतदाता सूची लेकर घर-घर जाएंगे. और सूची में जिन लोगों का नाम नहीं होगा उन्हें चिह्नित कर फॉर्म 6 भरवाया जाएगा। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *